Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में दामाद ने ससुर की गला दबाकर हत्या की:जमीन के पैसे को लेकर हुआ विवाद, बेटा- पापा ने मेरा नाना को मार डाला

    7 hours ago

    1

    0

    वाराणसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र में जमीन के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक दामाद ने अपने ससुर की गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत गड़वा गांव में बीती रात हुई। वारदात के समय दामाद की पत्नी और बच्चे भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, पत्नी लगातार पति को रोकने का प्रयास करती रही, जबकि बच्चे चीखते-चिल्लाते रहे। हालांकि, दामाद ने किसी की बात नहीं सुनी और ससुर की जान ले ली। घटना के बाद आरोपी दामाद घर में ही बैठा रहा। मृतक की बेटी द्वारा सूचना दिए जाने के बाद बड़ागांव थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने ससुर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी दामाद को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 13 साल पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार, शिवपुर थाना क्षेत्र के भरलाई निवासी संजय कुमार की शादी 13 साल पहले बड़ागांव थाना क्षेत्र के गड़वा गांव निवासी किशोरी उर्फ झगड़ु की बेटी नीतू से हुई थी। शादी के समय संजय कुमार पलोदारी का काम करता था। शादी के बाद वह अपने ससुराल में ही आकर रहने लगे। संजय और नीतू के तीन बेटे हैं, जिनमें आयुष 12 साल, अंश 10 साल और अन्वय 8 साल के हैं। ससुराल में रहते हुए संजय मजदूरी करता था, जबकि उसके ससुर किशोरी ट्रॉली चलाते थे। कुछ साल पहले ससुर किशोरी ने अपनी आवंटन की जमीन बेच दी थी। इस जमीन के पैसों को लेकर संजय और उसके ससुर के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। शराब के नशे में लौटा था घर नीतू ने बताया कि उसका पति संजय मजदूरी करने के बाद गुरुवार शाम को घर आया था। उसके बाद रात करीब 8:00 बजे नीतू के पिता किशोरी भी ट्राली चलकर घर लौटे। इस दौरान संजय अपने ससुर किशोरी को गाली देने लगा। नीतू ने कहा कि वह समझाने और मना करने पहुंची तो संजय उसको भी गाली देने लगा। कहासुनी के बीच संजय और किशोरी के बीच हाथापाई होने लगी। इस दौरान संजय के बेटे भी पहुंचे उन्होंने नाना को मारने से मना किया लेकिन उसके पिता नहीं माने और बच्चों को भी गाली देते हुए वहां से भगा दिया। सीने पर वार किया फिर दबा दिया गला बच्चों और नीतू ने बताया कि संजय पहले अपने ससुर के सीने पर वार किया। वार करने के बाद गला दबा दिया जिससे मौत हो गई। ससुर को करने के बाद संजय कमरे में चला गया। इधर नीतू द्वारा शोर मचाने के बाद पड़ोसी वहां पहुंचे और उन लोगों ने डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर द्वारा किशोरी को अमृत घोषित कर दिया उसके बाद लोग रोने चिल्लाने लगे। नीतू द्वारा फोन करके पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद बड़ागांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और संजय कुमार को हिरासत में ले ली तथा किशोरी की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। इस मामले में बड़ागांव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि ससुर की हत्या करने के आरोपी दामाद को हिरासत में लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो रेलवे क्रॉसिंग पर 97.07 करोड़ से बनेगा आरओबी:फर्रुखाबाद के देवरामपुर और नगला खैर पर आवागमन होगा आसान
    Next Article
    सहारनपुर में NHAI भड़काऊ लिखने वाली महिलाएं अरेस्ट:बोली-हमें कोई पछतावा नहीं है, सनातन के लिए 10 बार जेल जाने को तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment