Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में दूसरे दिन भी छाए काले बादल:रुक-रुककर बूंदाबांदी; 27 सितंबर तक बारिश के आसार

    16 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में मौसम का मिजाज लगातार दूसरे दिन बदला हुआ है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। बारिश और बादलों के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शहर का तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 23 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई, जबकि वातावरण में नमी 97 प्रतिशत बनी हुई है। मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगों को उमस से कुछ राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र का असर उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है। इसके चलते वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर तक वाराणसी में बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। गंगा का जलस्तर घटने से घाटों पर राहत लगातार बारिश के बावजूद वाराणसी में गंगा का जलस्तर पिछले दिनों की तुलना में घटने की स्थिति में है। जलस्तर कम होने के साथ ही कई घाटों पर बाढ़ का पानी पीछे हट रहा है। निचले हिस्सों में जमा सिल्ट को हटाने का काम भी जारी है। हालांकि कई घाटों पर अभी भी कीचड़ और गाद जमा होने से आवाजाही सामान्य नहीं हो पाई है। किसानों के लिए बारिश राहत, लेकिन ज्यादा पानी नुकसान सितंबर के अंतिम सप्ताह में हो रही बारिश किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जिन इलाकों में खेतों में नमी कम हो गई थी, वहां यह बारिश फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। खासकर धान, अरहर, सब्जियों और खरीफ की अन्य फसलों को बारिश से नमी मिलने का लाभ मिलेगा। किसानों को सिंचाई पर होने वाले खर्च में भी कमी आ सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में आज 18 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती:RMU चार्जिंग और रेक्टिफिकेशन का होगा काम, 35 से ज्यादा कर्मचारी फील्ड में रहेंगे
    Next Article
    बाराबंकी जेल पहुंचे जज-डीएम और एसपी:अलग-अलग बैरकों में गए, मुलाकात कक्ष और कैदियों की सुविधाएं देखीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment