Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी नगर निगम में यूपी का पहला AI-चैटबॉट शुरू:अब घर बैठे जमा करें टैक्स, 15 जुलाई तक 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी

    16 hours ago

    1

    0

    वाराणसी नगर निगम के 2.33 लाख भवन स्वामियों को अब टैक्स जमा करने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर निगम की सदन बैठक के दौरान महापौर अशोक तिवारी ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश के पहले AI आधारित चैटबॉट का शुभारंभ किया। नगर निगम वाराणसी यह करने वाला प्रदेश का पहला निगम बन गया है। इससे अब पारदर्शिता के साथ चंद मिनटों में व्हाट्सप्प नंबर पर उपभोक्ता का बिल आ जाएगा और वो आसानी से उसका ऑनलाइन भुगतान कर लेगा। ऐसे करेगा AI चैटबॉट काम नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया - AI चैटबॉट के माध्यम से अब टैक्स भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी हो गई है। ​इस सेवा का लाभ उठाने के लिए भवन स्वामियों को अपने वाट्स-एप से 86018 72601 नंबर पर सिर्फ 'Hi' लिखकर भेजना होगा। संदेश भेजते ही चैटबॉट द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा, जिसके कुछ ही सेकंड में टैक्स बिल आपके मोबाइल स्क्रीन पर होगा। उपभोक्ता वहीं से तत्काल भुगतान कर अपनी रसीद भी डाउनलोड कर सकते हैं। इससे किसी भी प्रकार की दुविधा भी नहीं होगी और आसान चरणों में उपभोक्ता अपना बिल जनरेट कर पायेगा और उसे आसानी से भर पायेगा। 15 जुलाई तक टैक्स में 10 प्रतिशत की छूट नगर आयुक्त ने बताया - नगर निगम इस चैटबॉट को और भी प्रसारित करने के लिए 15 जुलाई तक हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और सीवर टैक्स जमा करने पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी दे रहा है। इसके अल्वा डिजिटल भुगतान और ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए जो भवन स्वामी वित्तीय वर्ष 2026-27 भुगतान ऑनलाइन करेगा। उसे 2 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। हर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और पद्म पुरस्कार से सम्मानित विभूतियों को गृहकर, जलकर और सीवर कर में 50 प्रतिशत की भारी छूट दी जा रही है। नगर आयुक्त ने उन करदाताओं को भी आश्वस्त किया है। जिन्होंने 1 अप्रैल से 6 मई के बीच टैक्स जमा किया था, कि उनकी छूट की राशि को अगले वित्तीय वर्ष में समायोजित (एडजस्ट) कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया को साकार कर रहा वाराणसी नगर निगम महापौर अशोक तिवारी ने इस मौके पर कहा - आज वाराणसी निगम प्रदेश में चैटबॉक्स आधारित बिल जमा करने की श्रेणी में प्रथम स्थान पर खड़ा है। प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया को सपने को साकार करते हुए आज हम लोगों ने AI चैटबॉट का शुभारंभ किया है। इससे जनता को सुविधा के साथ ही साथ देश में एक नया सन्देश प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से जाएगा। जिस तरह सफाई का संदेश काशी के अस्सी घाट से निकलकर पूरी दुनिया में पहुंचा है। उन्होंने काशीवासियों से उसका लाभ उठाने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लालापुर नदी पुल पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, VIDEO:सामने से आ रही बोलेरो बाल-बाल बची, यातायात प्रभावित
    Next Article
    प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला,PHC पर नहीं मिला इलाज:देवरिया में रात में डॉक्टर-नर्स नहीं होने का आरोप, CMO ने जांच के दिए आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment