Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी पुलिस ने मनीष के हत्यारोपियों को मारी गोली:50-50 हजार के इनामी 2 बदमाशों से मुठभेड़, 2 KM दौड़ाकर दबोचा

    2 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के व्यापारी मनीष सिंह हत्याकांड के दो आरोपी सोमवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने फूलपुर थाना क्षेत्र के खरका कठिराव इलाके से दोनों को दबोच लिया, इनके ऊपर पुलिस ने 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था। एसओजी और पुलिस टीम ने भाग रहे बदमाशों का दो किमी तक दौड़ाया, पीछा करने में पुलिस टीम पर गोलियां चलाई। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों को गोली लगी और बाइक से गिर पड़े। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों को बदमाशों को गिरफ्तार कर लिाय। आरोपियों में शामिल 50-50 हजार के इनामी मनीष राजभर और आशीष राजभर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहीं उनके पास से तमंचा और बाइक बरामद हुई है। पुलिस अब मनीष और आशीष से उनके साथी और मनीष के अन्य हत्यारों का पता लगाएगी। वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र निवासी व्यापारी मनीष सिंह की मामूली विवाद में पीट-पीटकर हत्या की गई थी। महिला को कार का धक्का लगने से नाराज मनबढ़ ग्रामीणों ने दोना-पत्तल कारोबारी 36 वर्षीय मनीष सिंह का सिर और चेहरा कूंचने के बाद आंखें निकाल लीं थीं। मृत कारोबारी के चाचा अरुण कुमार सिंह की तहरीर पर आठ नामजद और सात अज्ञात हत्यारोपियों पर केस दर्ज किया गया है। वारदात के बाद पुलिस के खिलाफ बढ़ते आक्रोश के बीच जमकर किरकिरी भी हो रही है। वारदात में शामिल सभी फरार 5 आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था भरथरा गांव (फूलपुर) में हत्यारोपी आशीष राजभर पुत्र मुकुंद राजभर, मनीष राजभर पुत्र मुकुंद राजभर, दीपक राजभर पुत्र दिलीप राजभर, गोविंद राजभर पुत्र जंगाली राजभर, नागेंद्र राजभर पुत्र जंगाली राजभर पर की तलाश जारी थी। इसमें आशीष राजभर और मनीष राजभर के फूलपुर थाना क्षेत्र के खरका कठिराव इलाके में होने की सूचना मिली, जिसके बाद वाराणसी एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह और फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह की टीम ने घेराबंदी की और दोनों का पीछा किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़:पांच अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति और नकली शराब बरामद
    Next Article
    नॉर्थ टेक सिम्पोजियम का दूसरा दिन:केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और रक्षा राज्य मंत्री होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment