Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी देश का 12वां सबसे गर्म शहर:घाटों पर दिख रहा सन्नाटा, चिड़ियाघर में जानवरों को दिया जा रहा खीरा-ककड़ी

    2 hours ago

    2

    0

    प्रचंड गर्मी और लू के ताप से पूरा शहर तप रहा है। बीते तीन दिनों की तरह आज भी तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया है। तापमान में वृद्धि के साथ परेशानियों का दौर तेज होने वाला है। यह स्थिति 26 अप्रैल तक बनी रहेगी। वहीं, मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक 28 अप्रैल को बनारस और आसपास के जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबादी के चलते तपिश से कुछ राहत मिल सकती है। देश का 12वां सबसे गर्म जनपद रहा बनारस अधिकतम तापमान की दृष्टि से बनारस बुधवार को प्रदेश में चौथा सबसे गर्म जनपद रहा। प्रदेश में पहले नंबर पर प्रयागराज था। वहां का तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं देश में बनारस 12वां सबसे गर्म जनपद दर्ज किया गया। देश में सबसे ज्यादा गर्म ओडिसा के झारसुगुड़ा में तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। हिरण खा रहे खीरा-ककड़ी वाराणसी के सारनाथ स्थित मिनी जू में हालात ऐसे हैं कि यहां गर्मी से हिरण और बारहसिंगा को बचाने के लिए खरबूजा, ककड़ी और खीरा खिलाया जा रहा है। वहीं, मिनी जू में रहने वाले पक्षियों का भी डाइट बदला गया है ताकि उन्हें इस भीषण गर्मी में तपिश से बचाया जा सके। वन दरोगा रामदत्त सिंह ने बताया कि मिनी जू में बड़ी संख्या में हिरण, बारहसिंगा के साथ अलग-अलग पक्षी और जानवर हैं। इस गर्मी से जानवरों को बचाने के लिए समय-समय पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा, उनके पीने के लिए पानी की भी व्यवस्था की गई है। डियर पार्क में हिरण के लिए हरी घास, नीम के पत्ते और सप्ताह में तीन दिन खरबूजा, ककड़ी और खीरा खिलाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में सड़क हादसा-11 की मौत, 9 जिंदा जले:ट्रॉले से टकराकर बोलेरो में आग लगी, बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार
    Next Article
    अयोध्या में 500 पेटी नकली रिफाइंड बरामद:सेल्स मैनेजर ने शिकायत की थी, पुलिस ने मारा था छापा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment