Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विरासत गलियारे के निर्माणाधीन नाले में गिरी बच्ची और महिला:लोगों ने बचाई जान, घंटों सड़क किनारे गड्ढे में फंसी रही बोलेरो, देखें VIDEO

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के आर्यनगर और दीवान बाजार रोड पर गुरुवार रात करीब 8 बजे उस समय हड़कंप मच गया। जब सड़क किनारे बने एक गड्ढे में एक बच्ची गिर गई। गड्ढे में पानी भरा होने के कारण वह दिखाई नहीं दे रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर बच्ची को नाले से बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इसी दौरान वहां एक और घटना हुई। एक बोलेरो गाड़ी भी उसी तरह के पानी भरे गड्ढे में फंस गई। गाड़ी को निकालने के लिए काफी लोग इकट्ठा हो गए और मशक्कत करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि इलाके में ‘विरासत गलियारा’ परियोजना के तहत खुदाई की गई है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। भीड़ के बीच तीसरी घटना भी सामने आई। वहां से गुजर रही एक युवती अचानक संतुलन खो बैठी और पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। लोगों के अनुसार, निर्माणाधीन नाले पर स्लैब नहीं लगाया गया था। जिससे वह सीधे उसमें जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला। अगर समय पर मदद न मिलती, तो उसकी जान भी जा सकती थी। हादसे के बाद युवती काफी डरी हुई थी और कुछ बोले बिना ही वहां से चली गई। इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी निर्माण कार्य में भारी लापरवाही कर रही है। न तो गड्ढों के आसपास बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। ऊपर से पाइपलाइन में रिसाव के कारण गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। बताया जा रहा है कि सड़क का काम लोक निर्माण विभाग करवा रहा है, जबकि पाइपलाइन का काम नगर निगम के जलकल विभाग के जिम्मे है। रिसाव ढूंढने की कोशिश की गई। लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। इस बीच, लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि बोलेरो निकालने के लिए बुलडोजर चालक ने पांच हजार रुपये की मांग की, जिससे लोगों में और गुस्सा बढ़ गया। विरोध के बाद चालक वहां से चला गया। लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर प्रदीप यादव ने कहा कि पाइपलाइन में लीकेज की वजह से पानी भर रहा है और इसे जल्द ठीक किया जाएगा। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक काम में पारदर्शिता और सुरक्षा के पूरे इंतजाम नहीं होंगे, तब तक ऐसे हादसे होते रहेंगे। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गड्ढों को तुरंत ढका जाए, रिसाव रोका जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में प्रताड़ना से शिक्षक ने दी थी जान:आरोपी लिपिक की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा- रिश्वत मांगना गंभीर अपराध
    Next Article
    DM बरेली के कार्यकाल का एक वर्ष सफल:कानून व्यवस्था और जनसुनवाई में बरेली का प्रदर्शन रहा बेहतर, अधिकारियों ने दी बधाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment