Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वरिष्ठ अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों को परोसा भोजन:मुजफ्फरनगर में 'बड़ा खाना' कार्यक्रम, दीक्षांत समारोह से पहले बढ़ाया मनोबल

    5 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर की रिजर्व पुलिस लाइन्स में शुक्रवार रात प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों के लिए पारंपरिक 'बड़ा खाना' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिव मंदिर स्थित बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस विभाग की परंपराओं को सशक्त करना, आपसी भाईचारा बढ़ाना और अनुशासन की भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम में डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह और एसएसपी मुज़फ़्फ़रनगर संजय कुमार वर्मा उपस्थित रहे। प्रशिक्षु आरक्षियों ने अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं आरक्षियों के बीच पहुंचकर उन्हें भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर खाना खाया। इस पहल से प्रशिक्षु आरक्षियों का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा। अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखा गया अनुशासन, परिश्रम और समर्पण ही एक अच्छे और जिम्मेदार पुलिसकर्मी की पहचान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है, जिसे पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ निभाना आवश्यक है। आरक्षियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन के साथ संवेदनशील और सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने के लिए भी प्रेरित किया गया, ताकि पुलिस की सकारात्मक छवि और मजबूत हो सके। इन प्रशिक्षु आरक्षियों का दीक्षांत समारोह 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होना है, जिसमें वे औपचारिक रूप से पुलिस विभाग का हिस्सा बनेंगे। 'बड़ा खाना' कार्यक्रम ने उनके मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान की है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने प्रशिक्षु आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगामी जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा में केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा:औरैया में मेटल डिटेक्टर से चेकिंग, 16 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:श्रावस्ती पुलिस ने आरोपी कोचिंग संचालक को दबोचा, न्यायालय भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment