Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वारंटी पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा:धक्का-मुक्की में सिपाही की वर्दी फटी, अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने के बाद आरोपी गिरफ्तार

    6 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। गिरफ्तारी के दौरान वारंटी के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया, जिससे मौके पर हंगामा हो गया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिसमें एक पुलिसकर्मी की वर्दी फट गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला कुरावली थाना क्षेत्र के नगला इमलिया गांव का है। यहां के निवासी संजीव कुमार पुत्र बोनीराम के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वारंटी संजीव अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी रामेश्वर दयाल पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। गिरफ्तारी के दौरान परिजनों और ग्रामीणों का विरोध बताया गया कि जैसे ही पुलिस ने संजीव को पकड़ने की कोशिश की, उसके परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। देखते ही देखते ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई भी हुई। वायरल वीडियो में दिखी धक्का-मुक्की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस वारंटी को ले जाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है, जबकि परिजन और ग्रामीण पुलिस को रोकने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने पर काबू में आया मामला हंगामे की सूचना मिलते ही थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया। अतिरिक्त बल के पहुंचने के बाद स्थिति पर काबू पाया गया और पुलिस ने वारंटी संजीव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के परिजनों ने बाद में थाने के गेट पर भी हंगामा किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश:काले घने बादल छाए, 24 घंटे पहले जारी हुआ था अलर्ट, तापमान में गिरावट के आसार
    Next Article
    रमज़ान के 25वें रोज़े पर शब-ए-क़द्र मनाई गई:संभल की ऐतिहासिक मस्जिद में पूरी रात इबादत, अमन-शांति की दुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment