Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश की दूसरी पारी लड़खड़ाई:79 रन पर 6 विकेट गंवाए; पहली पारी में 27 रन की बढ़त मिली थी

    4 hours ago

    1

    0

    बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच मीरपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म हो गया। दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 79 रन बनाए हैं। जाकेर अली 18 और नईम हसन 18 रन बनाकर नाबाद हैं। बांग्लादेश की कुल बढ़त 106 रन हो गई है। दूसरी पारी में चेज ने 3 विकेट लिए 27 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी में उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। टीम ने 35 रन तक 5 विकेट गंवा दिए। शादमान इस्लाम 13, तंजीद हसन 0, कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 10, तौहीद हृदोय 0 और लिटन दास 4 रन बनाकर आउट हुए। रोस्टन चेज ने 3 विकेट लेकर बांग्लादेश की बल्लेबाजी को झटका दिया। जोमेल वारिकन ने 2 और शमर जोसेफ ने एक विकेट लिया। इसके बाद जाकेर अली और मेहदी हसन मिराज ने पारी संभालने की कोशिश की। मेहदी 9 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज पहली पारी 245 पर सिमटी वेस्टइंडीज की पहली पारी 245 रन पर सिमट गई थी। टीम ने तीसरे दिन 4 विकेट पर 134 रन से आगे खेलना शुरू किया। तेगनारायण चंद्रपॉल ने 56 और जस्टिन ग्रीव्स ने 46 रन बनाए। कप्तान रोस्टन चेज 43 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए नईम हसन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मेहदी हसन मिराज और ताइजुल इस्लाम को 2-2 विकेट मिले। शादमान इस्लाम ने पहली पारी में शतक लगाया बांग्लादेश ने पहली पारी में 272 रन बनाए थे। टीम के लिए शादमान इस्लाम ने 105 रन की पारी खेली। उन्होंने 234 गेंदों का सामना किया और 11 चौके लगाए। उनके अलावा तौहीद हृदोय ने 42 और लिटन दास ने नाबाद 34 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जोमेल वारिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। जोशुआ बिशप को 2 विकेट मिले। शमर जोसेफ ने भी 2 विकेट हासिल किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोबिन उथप्पा मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बने:टी. दिलीप को फील्डिंग कोच बनाया, फ्रेंचाइजी ने मिनी ऑक्शन से पहले कोचिंग स्टाफ बदला
    Next Article
    सहवाग-द्रविड़ के बेटों को अंडर-19 एशिया कप टीम में जगह:लक्ष्य रायचंदानी कप्तान; 8 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment