Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वंशिका सिंह ने CBSE 10वीं में 97.2% अंक प्राप्त किए:चित्रकूट के श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा ने जनपद टॉप किया

    4 hours ago

    2

    0

    सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चित्रकूट के श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा वंशिका सिंह ने 97.2% अंक हासिल कर जनपद में टॉप किया है। विद्यालय ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अन्य शिक्षण संस्थानों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया और जनपद का नाम रोशन किया। यह विद्यालय पाठा क्षेत्र में स्थित है। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि वंशिका सिंह शहर के जाने-माने अधिवक्ता बी.डी. पटेल की नातिन हैं। उन्होंने वंशिका को पढ़ाई के प्रति लगनशील और जिम्मेदार छात्रा बताया। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वंशिका की मेहनत और विद्यालय के शिक्षकों के समर्पण के कारण ही यह सफलता मिली है, जिससे जिले को गौरवान्वित महसूस हुआ है। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनके परिणाम इस प्रकार हैं: वंशिका सिंह – 97.2% (जनपद टॉपर) विवेक सिंह – 96.2% अन्वेषा सिंह – 96.2% शौर्य गुप्ता – 95.8% अंकुर सिंह – 95.6% अलविया इदरीश – 95.6% नैंशी गुप्ता – 94.8% आकर्ष गुप्ता – 94.8% शिवांश साहू – 94.6% आस्था – 94.6% आरुषि सिंह – 94.6% उज्जवल मिश्रा – 93.8% हर्षिका सिंह – 92.4% राजवीर सिंह – 92.4% अंश गुप्ता – 92.2% हिमांशु सिंह – 91.6% अभिनव सिंह – 91.2% विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सुरेन्द्र अग्रवाल, प्रेसिडेंट अजय अग्रवाल एवं निदेशक स्वप्निल अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में फल विक्रेता-ग्राहक भिड़े, VIDEO:पैसों के विवाद में हुई मारपीट, बीच रोड जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस तलाश में जुटी
    Next Article
    फिरोजाबाद में स्कूटी फिसलने से हादसा:मां-बेटी समेत 3 महिलाएं घायल, टूंडला से लौटते समय हुआ हादसा, हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment