Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाशिम के Malegaon में दुर्गा विसर्जन जुलूस पर पथराव, दो पक्षों में तनाव

    3 hours from now

    1

    0

    महाराष्ट्र के वाशिम जिले के मालेगांव कस्बे में नवरात्र के बाद दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर कुछ लोगों ने पथराव किया जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार रात करीब 10 बजे विदर्भ क्षेत्र में स्थित मालेगांव के टीपू सुल्तान चौक के पास हुई।विसर्जन के दौरान उड़ाया गया गुलाल कथित तौर पर एक मकान पर गिरने के बाद यह घटना हुई। मालेगांव थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद कुछ व्यक्तियों ने विसर्जन में शामिल लोगों पर पथराव किया जिससे दो समूहों के बीच टकराव हो गया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ।अधिकारी ने बताया कि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति पर काबू पा लिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद शुरू में विसर्जन के आयोजकों ने इस बात पर जोर दिया कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक प्रतिमा विसर्जन नहीं किया जाएगा।इसके बाद बड़ी संख्या में लोग हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मालेगांव थाने के बाहर जमा हो गए। पुलिस के हस्तक्षेप और सुरक्षा व्यवस्था किए जाने के बाद बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे प्रतिमा विसर्जन की विधि पूरी की गई। पुलिस ने बताया कि उसने कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने तथा अफवाहों पर विश्वास नहीं करने या अफवाहों को फैलाने से बचने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CJP के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका की बढ़ी मुश्किलें: तिहाड़ से रिहाई के तुरंत बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
    Next Article
    बीकानेर हाउस में बवाल! Priyanka Gandhi Vadra के बेटे Raihan Vadra की प्रदर्शनी से हटाई गईं 75 तस्वीरें, भड़कीं प्रियंका बोलीं- 'अब यह लोकतंत्र नहीं रहा'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment