Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विश्व होमियोपैथिक दिवस, हैनिमैन जयंती पर जुटे शहर के चिकित्सक:विशेषज्ञों ने कहा एक्यूट बीमारियों में भी कारगर हो रही होमियोपैथी

    1 hour ago

    2

    0

    डॉ. सैमुअल हैनिमैन के 271वें जन्मदिवस के अवसर पर मेरठ होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में नई सड़क स्थित डॉ. हैनिमैन कॉम्प्लेक्स में विश्व होमियोपैथिक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा जगत के विशेषज्ञों के साथ जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि जिला होमियोपैथिक अधिकारी डॉ. टैगोर निम्मी और कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र शर्मा रहे। सरस्वती वंदना से शुरुआत के बाद दीप प्रज्वलन और डॉ. हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. विशाल दीप, सचिव डॉ. सचिन मांगलिक और कोषाध्यक्ष डॉ. आफताब आलम ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह व बुके देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि अमित अग्रवाल ने कहा कि मेरठ में होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए जल्द भूमि अधिग्रहण और फंड की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार के उच्च स्तर पर इस दिशा में प्रयास तेज किए जाएंगे। जिला होमियोपैथिक अधिकारी डॉ. टैगोर निम्मी ने कहा कि होमियोपैथी अब केवल दीर्घकालिक बीमारियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि एक्यूट रोगों में भी प्रभावी उपचार दे रही है। वहीं डॉ. सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि थायराइड, बीपी और शुगर जैसी जटिल बीमारियों में भी इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष डॉ. विशाल दीप ने बताया कि शहर में जगह-जगह होमियोपैथिक कैंप और डिस्पेंसरी खोलने की योजना पर काम किया जा रहा है, ताकि लोगों को कम शुल्क में बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। आयशा आलम, त्रयक्ष चौहान, अनाया कक्कड़, देवांश मांगलिक, दक्ष दीप, कार्तिकेय पटेल, श्रुति, विधि और मनस्वी राघव त्यागी समेत अन्य बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान डॉक्टरों को उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं इस वर्ष का डॉ. अखिलेश शर्मा स्मृति सम्मान डॉ. किरण सक्सेना को प्रदान किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुर्गंध मिटाने के लिए पिता कर रहा था परफ्यूम स्प्रे:पांच महीने से सड़ रहा था युवती का शव, चाचा की शिकायत पर पुलिस पहुंची
    Next Article
    लखनऊ में SFI का विरोध प्रदर्शन:छात्रवृत्ति में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, प्रदर्शनकारी बोले- स्कॉलरशिप फॉर्म रिजेक्ट होने से छात्र परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment