Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुर्गंध मिटाने के लिए पिता कर रहा था परफ्यूम स्प्रे:पांच महीने से सड़ रहा था युवती का शव, चाचा की शिकायत पर पुलिस पहुंची

    1 hour ago

    2

    0

    मेरठ के सदर बाजार इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पांच महीने पहले मरी बेटी का शव घर के अंदर से बरामद किया गया है। शव इतनी बुरी स्थिति में था कि कोई देख नहीं पा रहा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने युवती के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। पहले एक नजर वारदात पर मूलरूप से बंगाल के रहने वाले उदय भानु बिस्वास सदर के तेली मोहल्ले में लंबे समय से रहते चले आ रहे थे। शुक्रवार देर शाम कुछ रिश्तेदार उदय भानु के घर पहुंचे। लोग इकट्‌ठा हो गये। घर खोलकर अंदर पहुंचे तो वहां उठ रही दुर्गंध ने सभी के होश उड़ा दिए। जाकर देखा तो अंदर एक कमरे में शव पड़ा था जो एक युवती का था। लोगों ने पुलिस को सूचित किया घर के अंदर युवती का शव मिलने के बाद लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों ने इस घर में रहने वाले उदय भानु बिस्वास को पकड़ लिया। पता चला कि जो शव था, वह उदय भानु की बेटी प्रियंका बिस्वास का था, जिसकी तकरीबन पांच माह पूर्व मौत हो चुकी थी। बॉडी के नाम पर केवल पैर बचा लोगों की मानें तो प्रियंका की मौत लगभग पांच महीने पहले हो चुकी थी। उसके पिता उदय भानु ने किसी को पता नहीं चलते दिया और शव को घर के अंदर ही रखा। यहां तक जानकारी मिल रही है कि वह धीरे धीरे शव का गला रहा था। लोग जब अंदर पहुंचे तो देखा कि युवती का शव कंकाल में बदला हुआ है और केवल पैर ही दिखाई दे रहा है। दुर्गंध मिटाने के लिए परफ्यूम का प्रयोग शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि भानु बिस्वास घर के अंदर ही रह रहा था। दुर्गंध को छिपाए रखने के लिए वह अंदर ही अंदर परफ्यूम का उपयोग करता था। उसके घर के भीरत से परफ्यूम की काफी बोतले भी मिली है। पुलिस मौके पर पहुंची और पिता से पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लेकर सदर बाजार थाने भेज दिया। जल्द खबर अपडेट होगी…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्रकारिता में विश्वसनीयता बनाए रखना बड़ी चुनौती:काशी हिंदू विश्वविद्यालय में ‘हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष व चुनौतियां’ विषय पर हो रहा सम्मेलन
    Next Article
    विश्व होमियोपैथिक दिवस, हैनिमैन जयंती पर जुटे शहर के चिकित्सक:विशेषज्ञों ने कहा एक्यूट बीमारियों में भी कारगर हो रही होमियोपैथी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment