Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विश्व सार्वजनिक परिवहन दिवस पर मेट्रो की पाठशाला:कानपुर में स्कूली बच्चे बोले- कार छोड़ो, मेट्रो चुनो

    4 hours ago

    2

    0

    शहर की सड़कों पर बढ़ते प्रदूषण और जाम से मुक्ति पाने के लिए अब बच्चे भी जागरूक हो गए हैं। विश्व सार्वजनिक परिवहन दिवस के मौके पर शुक्रवार को कानपुर मेट्रो में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। स्कूली बच्चों और एनजीओ से जुड़े नन्हे मुन्नों ने न केवल मेट्रो की सवारी का लुत्फ उठाया, बल्कि पोस्टर और स्लोगन के जरिए शहरवासियों को मेट्रो अपनाने का संदेश भी दिया। जागरूकता अभियान की शुरुआत कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन से हुई। यहां एनजीओ ‘साहवेस’ और सम्राट अशोक विद्या उद्यान स्कूल के बच्चों ने चार्ट पेपर पर रंग-बिरंगे चित्रों और नारों के जरिए मेट्रो की खूबियां बताईं। बच्चों ने अपने पोस्टर्स में दिखाया कि कैसे मेट्रो शहर के कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मददगार साबित हो रही है। इस दौरान बच्चों ने यात्रियों से अपील की कि वे निजी वाहनों के बजाय मेट्रो का उपयोग करें ताकि शहर की हवा साफ रह सके। सफर के साथ सीखी मेट्रो की बारीकियां जागरूकता संदेश देने के बाद बच्चों ने कानपुर सेंट्रल से आईआईटी तक मेट्रो की राइड ली। सफर के दौरान मेट्रो अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि यह ट्रेन कैसे काम करती है और इसमें यात्रियों की सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं। बच्चों को जानकारी दी गई कि मेट्रो न केवल समय बचाती है, बल्कि यह जीरो कार्बन उत्सर्जन तकनीक पर आधारित है। सफर के अंत में बच्चों को कुकीज और कलर पेंसिलें भी बांटी गईं, जिससे उनकी खुशी दोगुनी हो गई। नौबस्ता तक जुड़ेंगे 7 नए स्टेशन मेट्रो के विस्तार को लेकर भी बच्चों में काफी उत्साह नजर आया। फिलहाल कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक के दूसरे हिस्से में काम अंतिम दौर में है। जल्द ही इस रूट पर यात्री सेवाएं शुरू होने वाली हैं, जिससे वर्तमान नेटवर्क में 7 नए स्टेशन और जुड़ जाएंगे। इसके साथ ही कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) का काम भी तेजी से चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले समय में मेट्रो शहर के हर बड़े अस्पताल, बाजार और स्कूल को आपस में जोड़ देगी। मेट्रो में मना सकेंगे जन्मदिन और किटी पार्टी इस मौके पर बताया गया कि मेट्रो अब सिर्फ सफर का जरिया नहीं है, बल्कि एक सांस्कृतिक केंद्र भी बनती जा रही है। स्टेशनों पर बुक फेयर और सांस्कृतिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि शहरवासी अब बहुत कम शुल्क पर मेट्रो में जन्मदिन, सालगिरह या किटी पार्टी जैसे छोटे आयोजन भी कर सकते हैं। इसके लिए स्टेशनों पर बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है। इस पूरी गतिविधि का उद्देश्य लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुखद यात्रा संस्कृति से जोड़ना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में पिस्टल से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:रास्ता रोकने, धमकी देने का आरोप था, आर्म्स एक्ट भी लगा
    Next Article
    मेरठ में देर शाम अचानक बदला मौसम:दिनभर तेज धूप के बाद चली आंधी, हल्की बूंदाबादी के कारण बढ़ी उमस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment