Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विश्वकप, अर्जुन अवार्ड विजेता के मोहल्ले में उफना रहे सीवर:वार्ड-73 की बेटी दीप्ति शर्मा ने किया देश का नाम रोशन, निगम ने उसका मोहल्ला भी बिसराया

    16 hours ago

    2

    0

    जिस बेटी ने पूरे देश का नाम रोशन किया, उसके मोहल्ले पर भी नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा है। वार्ड-73 की अलवतिया कॉलोनी निवासी अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर, विश्वकप व अर्जुन अवॉर्ड विजेता दीप्ति शर्मा ने पूरे विश्व में पहचान बनाई। उसके अपने मोहल्ले की पहचान गंदगी और जगमग्न गलियां बन गईं हैं। कॉलोनी के गेट पर ही कई जगह कूड़े के ढेर सड़ रहे हैं, सीवर उफना रहे हैं। नालियां चोक हैं और बदबू से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा में वार्ड-73 की जमीनी हकीकत सामने आई। सिर्फ एक कॉलोनी ही नहीं, पूरे वार्ड में बदहाली नजर आती है। लोगों का आरोप है कि शिकायतें वर्षों से हो रही हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। दैनिक भास्कर वार्ड परिक्रमा अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में वार्ड-73 का जायजा लिया गया... राहुल नगर की गलियों में सीवर का गंदा पानी सड़क पर बहता मिला। जलभराव के कारण लोगों को रोज इसी गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर लाइन लंबे समय से चोक है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। वार्ड की कई गलियों में सीवर उफनने से घरों के सामने गंदगी जमा मिली। पहले ये नजारा देखिए... चोक नाले का पानी खाली प्लॉट में छोड़ा, बढ़ा मच्छरों का आतंक अलवतिया इलाके में नाला पूरी तरह चोक होने के कारण जलनिकासी बंद हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार निकासी के लिए नाले को काटकर गंदा पानी पास के खाली प्लॉट में छोड़ दिया गया है। प्लॉट में गंदा पानी जमा होने से मच्छरों की भरमार हो गई है। लोगों का कहना है कि बरसात में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सीवर और नालियों की समस्या सबसे बड़ी स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड की पुरानी सीवर लाइनें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। अलवतिया, राहुल नगर, अवधपुरी, गुलर का नगला, सरोज एंकलेव और नवी शाह की दरगाह क्षेत्र में सबसे अधिक दिक्कत है। कई जगह सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है, जबकि नालियों की दीवारें और पुलिया भी क्षतिग्रस्त हैं। नाले की टूटी बाउंड्री वॉल वार्ड-73 में बड़े नाले की बाउंड्री वॉल कई जगह से टूटी हुई मिली। नाले के किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे पूरे इलाके में बदबू फैली रहती है। लोगों का कहना है कि नाले की नियमित सफाई नहीं होती। कूड़ा सीधे नाले में पहुंच रहा है, जिससे जलनिकासी बाधित हो रही है और आसपास रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। आवारा पशुओं से हादसे का खतरा वार्ड के कई खाली प्लॉट और सड़क किनारे स्थायी कूड़ाघर में बदल चुके हैं। कूड़े के ढेरों पर आवारा पशु बैठे रहते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित कूड़ा उठान नहीं होने से गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। बारिश आते ही डूब जाती हैं गलियां लोगों के मुताबिक हल्की बारिश में ही एक से तीन फीट तक पानी भर जाता है। कई घरों में पानी घुस जाता है और लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। उनका कहना है कि वर्षों से जलनिकासी व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, इसलिए हर साल बरसात में यही हालात बनते हैं। वार्ड की बड़ी समस्याएं सीवर ओवरफ्लो : पुरानी और जाम सीवर लाइनों के कारण कई स्थानों पर सीवर का पानी सड़कों पर बहता रहता है। चोक नालियां : नियमित सफाई न होने से जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित है और गंदगी फैली रहती है। बारिश में जलभराव : हल्की बारिश में भी कई गलियों और घरों के बाहर पानी भर जाता है। टूटी सड़कें और पुलिया : राहुल नगर समेत कई इलाकों में सड़कें, पुलिया और नाले की बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हैं। बंदरों का आतंक : कई मोहल्लों में बंदरों के कारण बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा चिंता का विषय बनी हुई है। लोग बोले- दीप्ति ने देश का नाम रोशन किया, वार्ड आज भी बदहाल अखिल ने बताया कि नाला पूरी तरह चोक है। पूरे इलाके में गंदगी फैली रहती है। बदबू से जीना मुश्किल हो गया है और शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। देव प्रकाश राणा ने कहा कि गुलर का नगला क्षेत्र में पेयजल संकट सबसे गंभीर है। कई बार तीन-तीन दिन तक पानी नहीं आता। केपी शर्मा ने बताया कि पार्कों का विकास वर्षों से नहीं हुआ। न ओपन जिम है और न ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था। सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की समस्या से त्रस्त हैं लोग शशी कुमार ने बताया कि कॉलोनी में तो कूड़ा उठाने वाली गाड़ी आती है, लेकिन बस्ती में नहीं आती। स्ट्रीट लाइटें खराब हैं और रात में गलियों में अंधेरा रहता है। प्रेम सिंह ने बताया कि उनकी गली का वर्षों से विकास नहीं हुआ। सीवर का पानी सड़क पर बहता है और गंगाजल की आपूर्ति भी नियमित नहीं होती। आरती ने कहा कि नगर निगम का कोई कर्मचारी सफाई करने नहीं आता। गलियों में सीवर का पानी बह रहा है और स्ट्रीट लाइटें भी बंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर पार्षद कह देती हैं कि यह उनका क्षेत्र नहीं है। हेल्पलाइन नंबर. नगर निगम ने पाइप लाइन में लीकेज या कहीं गंदे पानी की सप्लाई होने की शिकायत करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 8272854914 जारी किया है। इस पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अपने वार्ड की कवरेज और समस्याओं की जानकारी देने के लिए वॉट्सएप नंबर 8077464599 पर मैसेज कीजिए। ----------- ये खबर भी पढ़िए… 10 साल से ‘गंगाजल’ का इंतजार कर रहे वार्डवासी:आगरा के वार्ड-96 में गलियों में बह रहा सीवर का पानी ,पार्षद बोले-दो साल में सीवर समस्या खत्म करेंगे वार्ड-96 धनकोट फुव्वारा में पिछले 10 साल से लोग साफ पानी को तरस रहे हैं। ये हालात तब हैं जब आगरा नगर निगम गंगाजल परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करता है। महिलाएं आधा किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं। घरों का मल-मूत्र खुली नालियों में बह रहा है। सीवर जाम हैं और गलियों में कूड़े के ढेर लगे हैं। दूसरी ओर पार्षद 100% विकास का दावा कर रही हैं। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा में जमीनी तस्वीर इन दावों से बिल्कुल उलट मिली। कहीं खुला सीवर हादसे को दावत दे रहा है, कहीं टूटी सड़कें और अवैध तबेले लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… ----------- ये खबर भी पढ़िए… वार्ड-95 में विधायक के घर के सामने कूड़े का ढेर:बादशाह शाहजहां ने बसाया था बाग फरजाना वार्ड, लोग बोले-कभी नवाबी थे ठाठ आगरा के बाग फरजाना वार्ड में रहने वालों के कभी नवाबी ठाठ हुआ करते थे। यहां के लोग बताते हैं कि शहर के इस हिस्से में हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध थी। मुगलकाल में बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम की याद में इसे बसाया था। अब हालात ऐसे हैं कि सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। विधायक के आवास के सामने भी कूड़े का ढेर और टूटी सड़कें नजर आती हैं। यहां की हवा में सीवर की सड़ांध है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:25 मोहल्लों में 6 जुलाई तक पानी की सप्लाई बंद, STP के नाले की दीवार टूटी
    Next Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:जमीन के विवाद में चचेरे भाई की कनपटी पर गोली मारी, IIT-BHU केस में कोर्ट सख्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment