Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विश्वनाथ मंदिर की व्यवस्था पर आरोप लगाने वालों का CCTV-वीडियो:मंदिर में लगे रेलिंग से कूदते दिखे

    9 hours ago

    1

    0

    काशी विश्वनाथ धाम की व्यवस्थाओं को लेकर हाल ही में उठे सवालों के बीच मंदिर प्रशासन ने एक सीसीटीवी फोटो जारी कर पूरे मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। जारी तस्वीर में शिकायतकर्ता को मंदिर परिसर में लगी रेलिंग को कूदते हुए देखा जा सकता है। न्यास का दावा है कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट होता है कि मंदिर के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा संबंधित व्यक्ति के साथ न तो कोई शारीरिक और न ही शाब्दिक दुर्व्यवहार किया गया। क्या है पूरा मामला? महाशिवरात्रि के दिन दो दर्शनार्थियों—बाबूलाल सोनकर और भदैनी निवासी अनुज पांडेय ने एसडीएम के खिलाफ चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में मंदिर परिसर में अव्यवस्था और कथित दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों के सार्वजनिक होने के बाद मंदिर प्रशासन ने मामले की आंतरिक समीक्षा की और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। अब जानिए न्यास ने क्या कहा मंदिर न्यास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पूरे प्रकरण का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है और साक्ष्यों के आधार पर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा शिकायतकर्ता के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं किया गया। न्यास ने यह भी स्पष्ट किया कि सामान्य परिस्थितियों में वह आरोप-प्रत्यारोप पर प्रतिक्रिया नहीं देता है, लेकिन बार-बार मिथ्या आरोप प्रसारित किए जाने के कारण स्पष्टीकरण जारी करना आवश्यक हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में नशे में ट्रक ड्राइवर ने मारी टक्कर:3 बिजली खंभे तोड़े; 300 घरों की 10 घंटे बिजली गुल रही, उपकरण फुंके
    Next Article
    आगरा के ताजगंज और नौलक्खा क्षेत्र में नहीं आएगा पानी:पंपिंग स्टेशन की मेन राइजिंग लाइन हुई लीकेज,बालाजीपुरम में पहुंचा गंदा पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment