Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाट्सएप मैसेज के बाद लड़का-लड़की ने जान दी:युवक ने फांसी लगाई, घर वालों के तानों से परेशान युवती ने जहर खाया

    11 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में वाट्सएप मैसेज के कारण लड़का और लड़की ने सुसाइड कर लिया। 16 फरवरी को दोनों की इंगेजमेंट हुई थी। बताया जा रहा है कि लड़की के प्रेमी ने एक सप्ताह पहले होने वाले पति के फोन पर कोई वीडियो भेजा था, जिसके बाद दोनों में इसको लेकर झगड़ा चल रहा था। मैसेज को लेकर युवक काफी परेशान चल रहा था। गुरुवार को दोपहर में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। लड़के की मौत की सूचना जैसे ही लड़की के घर पहुंची उसने भी जहर खा लिया। देर रात उसकी भी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अब विस्तार से पढ़िए मामला… पूरा मामला अचलगंज थाना क्षेत्र का है। गौरी गांव के रहने वाले महेश के बेटे सूरज उर्फ भोला (25) की शादी राजापुर गांव में तय हुई थी। राजापुर के रहने वाले संतोष की बेटी कोमल (23) के साथ 16 फरवरी को सूरज की इंगेजमेंट हुई थी। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। 1 सप्ताह पहले आए थे फोन पर मैसेज बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले सूरज के व्हाट्सएप नंबर पर कुछ संदिग्ध मैसेज आए थे। इन मैसेजों के बाद दोनों के बीच मनमुटाव हो गया, जिससे सूरज काफी परेशान रहने लगा। मानसिक तनाव में आकर उसने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूरज की मौत की खबर मिलते ही उसकी मंगेतर कोमल गहरे सदमे में चली गई। गुरुवार रात करीब 11 बजे उसने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। ससुराल वालों पर ताने देने का आरोप मृतका के पिता संतोष ने बताया कि गुरुवार सुबह सूरज ने परिवार में हुए किसी विवाद के बाद अपने ही घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर कोमल भी पिता के साथ सूरज के यहां गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद महिलाओं ने कोमल को सूरज की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उसे भला-बुरा कहा था। पिता के अनुसार तानों से आहत होकर कोमल ने घर आकर रात में जहर खा लिया। अचलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक सूरज के मोबाइल को जब्त कर लिया है और उसमें आए व्हाट्सएप मैसेज की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक के खिलाफ मोर्चा:सोशल मीडिया पर लिखा- सपा के इशारे पर काम कर रहे, विधायक बोले- आरोप बेबुनियाद
    Next Article
    मैनपुरी में ग्राम प्रधानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:पंचायत चुनाव समय पर कराने या विस्तार देने की उठी मांग, सीएम को भेजा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment