Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:रुदौली में शौच के लिए रेलवे लाइन पार करते समय हादसा

    4 hours ago

    1

    0

    जिले के रुदौली कोतवाली क्षेत्र में गौहना गांव के पास एक तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना आज सुबह करीब 9 बजे हुई, जब युवक शौच के लिए रेलवे लाइन पार कर रहा था। मृतक की पहचान गौहना निवासी तेज प्रकाश गौरी पुत्र स्वर्गीय मिश्रीलाल कोरी के रूप में हुई है। वह अयोध्या से लखनऊ जा रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसका शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना की सूचना ट्रेन चालक ने रुदौली स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर एसएचओ क्राइम रुदौली शत्रुहन यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तेज प्रकाश की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज प्रकाश रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। ग्रामीणों के अनुसार, तेज प्रकाश दो भाई थे। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह अविवाहित थे। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं के थानेदार समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित:संभल में दबिश के दौरान मौत और FIR में देरी पर एक्शन
    Next Article
    सहारनपुर में गौकशी के आरोपियों से मुठभेड़:एक पैर में गोली लगने से घायल, दूसरा कॉम्बिंग के बाद अरेस्ट; बाइक के साथ हथियार और औजार बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment