Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विदाई समारोह के दिन ही रिटायर हेडमास्टर की मौत:मऊ में खेत में सूखा मटर समेटने के दौरान आया हार्ट अटैक, ग्रामीण ने देखा

    16 hours ago

    1

    0

    बड़राव में पीवाताल गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के सेवानिवृत्त हेडमास्टर हरिहर राजभर (62) का शनिवार को निधन हो गया। जिस स्कूल में उनका विदाई समारोह आयोजित होने वाला था वहां उनके निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। हरिहर राजभर 31 मार्च 2026 को अपने पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके सम्मान में 11 अप्रैल को विद्यालय में शिक्षक और प्रधान के नेतृत्व में विदाई समारोह का आयोजन किया जाना था, जिसमें करीब 300 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल था। इसी बीच सुबह करीब 7:30 बजे हरिहर राजभर अपने खेत में सूखी मटर समेटने गए थे। वे वहां अकेले काम कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और वे खेत में ही गिर पड़े। काफी देर बाद एक ग्रामीण की नजर उन पर पड़ी, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी । जब तक परिजन पहुंचे, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। देखें 2 तस्वीरें… परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें लकवा भी हुआ था, लेकिन बाद में वे स्वस्थ हो गए थे। विद्यालय के एक स्टाफ ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद वे काफी भावुक और उदास रहने लगे थे। उन्हें विद्यालय और बच्चों से गहरा लगाव था, इसी कारण उनके सम्मान में यह समारोह आयोजित किया गया था। हरिहर राजभर अपने पीछे पत्नी चांदमती (55), चार बेटियां और एक बेटा शिवम को छोड़ गए हैं। सभी बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा शिवम घर पर रहकर पढ़ाई के साथ खेती-बाड़ी संभालता है। 33 वर्षों की लंबी सेवा की शुरुआत उन्होंने सिद्धार्थनगर से की थी। इसके बाद उन्होंने मुहम्मदाबाद ब्लॉक के अलग-अलग विद्यालयों के साथ डांडी और पीवाताल में अपनी सेवाएं दीं। वे एक समर्पित शिक्षक होने के साथ-साथ समाज के मार्गदर्शक भी थे। जिस मंच पर उनके सम्मान में फूल चढ़ने थे, वहीं शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय परिसर में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में 'गृहे गृहे संस्कृतम्' शिविर शुरू:छात्राओं को सरल संस्कृत सिखाने के लिए 12 दिवसीय प्रशिक्षण
    Next Article
    अंबेडकर प्रतिमा कब्जे के विरोध में युवक टंकी पर चढ़ा:मुरादाबाद में घंटों चला विरोध, लिखित आश्वासन पर उतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment