Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विदेश भेजने के नाम पर चार लोगों से ठगी:आजमगढ़ में दर्ज हुआ मुकदमा, पांच लाख 34 हजार से अधिक की ठगी

    4 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ में विदेश भेजने के नाम पर चार लोगों से 534000 से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित अर्जुन यादव की तहरीर पर जीयनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में प्रार्थी ने आरोप लगाया कि अपना व अपने परिवार के भरण पोषण हेतु विदेश बहरीन में एनएसएच कम्पनी नोमा कैम्प बहरीन में सुलेशन फिटर का कार्य करता था। वहीं पर बबलू, जितेन्द्र, हैदर, अनिल कुमार से मुलाकात हुई ये लोग भी हमारे प्रदेश के व जिले के आस पास के थे और हम लोगों में दोस्ती हो गयी। तब से हम लोग मिलजुल कर रहने लगे और वहा से वापस अपने घर आये। कुछ दिन घर पर रहने के दौरान जरिये मोबाईल, फेसबुक के माध्यम से मुन्ना सिंह से बातजीत हुई जो अपने आप को EUROPE MAN POWER CONSULTANT मकान नं.93 सेकेण्ड फ्लोर, सरायजुसेना, अपोजिट फोर्टिस स्काटर्स हास्पिटल गेट नं. 2 नई दिल्ली 11005 में अपनी आफिस स्थित होना बताया। आरोपी ने झांसा दिया कि वह इस संस्था का एचआर है और वह लोगों को विदेश भेजने व अच्छी नौकरी लगवानें का काम करता है। तथा यह भी कहा कि वह प्रार्थी और उसके साथियों को विदेश अजरबैजान भेजेगा। जहां पर उनको भारतीय रूपये में लगभग एक लाख की सैलरी मिलेगी। वहां जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को दो दो लाख रूपया देने होंगे। प्रार्थी व प्रार्थी के दोस्त अपने बेरोजगारी व अपने परिवार की परवरिश तथा अपने बेहतर भविष्य को देखते हुए मुन्ना सिंह की बात पर विश्वास किया। चारों दोस्तों से लिए गए 534000 रुपए पीड़ित अर्जुन यादव ने आरोप लगाया कि मुन्ना सिंह और रवीश कुमार ने चारों साथियों से कुल मिलाकर अलग-अलग डेट में 534000 से अधिक पैसे ले लिए। इसके साथ कि आरोपी ने ऑफर लेटर और वीजा भेज कर अपने ऑफिस दिल्ली बुलाया। जब पीड़ित दिल्ली अपने साथियों के साथ पहुंचा तो पता चला कि उसे पते पर ऐसी कोई संस्था नहीं है और ना ही मुन्ना सिंह मिला। इसके बाद पीड़ित ने जब मामले में और जानकारी जुटा तब पता चला कि सब फर्जी है। और आरोपियों ने धोखाधड़ी की है। मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में घर के सामने 15 सेकेंड में स्कूटी चोरी:पूरी वारदात CCTV में कैद, मास्टर चाबी से आराम से गाड़ी ले गया चोर
    Next Article
    फतेहपुर-1986 हत्याकांड के आरोपी बरी:सबूतों पर उठे सवाल, हाईकोर्ट ने कहा- आरोप साबित करने में फेल हुआ अभियोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment