Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी:फर्जी वीजा और नियुक्ति पत्र देकर ऐंठते थे रकम, कई लोगों को ठग चुके; दो गिरफ्तार

    5 hours ago

    2

    0

    आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 मोबाइल फोन, कूट रचित दस्तावेज, 36 हजार नकद सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। डीसीपी सिटी ने बताया कि थाना हरीपर्वत पर पीड़ित ने सूचना दी कि फ्लाई कंसलटेंसी के मालिक साहिल व उसके साथी अमन ने विदेश में 5 लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब डेढ़ लाख रुपए वसूल लिए हैं। इसके बाद कनाडा का फर्जी वीजा और नियुक्ति पत्र भी दे दिया, लेकिन उसे विदेश नहीं भेजा गया। लगातार टालमटोल किया जाता रहा। संदेह होने पर दस्तावेजों की जांच कराई गई तो वे फर्जी निकले। इस संबंध में थाना हरीपर्वत पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने मंगलवार को फायर ब्रिगेड के सामने स्थित एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर दबिश देकर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में साहिल उर्फ राजवीर ने बताया कि वह चार महीने से आगरा में रह रहा था और उसने Fly Conultancy नाम से फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को सोशल मीडिया के जरिए विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। वह फर्जी वीजा व नियुक्ति पत्र तैयार कर लोगों को दिखाता और उनसे मोटी रकम ऐंठता था। उसके पास से मिले सभी दस्तावेज कूट रचित पाए गए हैं। वहीं, सह अभियुक्त अमन ग्राहकों को लाने का काम करता था और उसे प्रत्येक डील पर करीब 20 प्रतिशत कमीशन मिलता था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने इस तरीके से कई लोगों को ठगकर लाखों रुपये वसूले हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अन्य पीड़ितों और गिरोह के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेडिकल कॉलेज कर्मचारी की नाले में गिरने से मौत:बरेली के अम्बरपुर गांव में दोस्त के घर से लौटते समय हुआ हादसा
    Next Article
    कानपुर में अम्बेडकर जंयती पर कार्यक्रम:2KM लंबा जुलूस, शोभायात्रा निकली, 14 समाजसेवियों को मिला डा अम्बेडकर रत्न सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment