Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन हादसा- ढोलक बजा रहे युवक की लाश मिली:युवती का शव भी बरामद; सवालों में घिरीं SDM ऋतु सिरोही लंबी छुट्‌टी पर गईं

    14 hours ago

    1

    0

    वृंदावन में नाव हादसे के बाद सोमवार को एसडीएम मांट ऋतु सिरोही लंबी छुट्‌टी पर चली गईं। उनकी जगह दीपिका मेहर को नया SDM बनाया गया है। हादसे के बाद प्रशासनिक लापरवाही को लेकर ऋतु सिरोही पर कई सवाल उठ रहे थे। हालांकि, जिलाधिकारी का कहना है कि ऋतु सिरोही निजी कारणों से छुट्टी पर गई हैं। इसका हादसे से कोई लेना-देना नहीं। वहीं, हादसे के बाद चौथे दिन भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सुबह 8 बजे यमुना नदी में 2 लाशें मिलीं। हादसे वाली जगह से 12 किलोमीटर दूर बंगाली घाट से एक महिला और देवरा बाबा आश्रम के पास से एक युवक की लाश मिली। प्रशासन के मुताबिक, शव फूलकर नदी के ऊपर आ गए थे। परिजनों ने दोनों की पहचान की। महिला की पहचान दुगरी, लुधियाना की रहने वाली मोनिका टंडन के रूप में हुई। वह अपनी सास सविता के साथ आई थी। 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। पति विदेश में हैं। मोनिका भी जल्द ही विदेश जाने वाली थी। हादसे के दिन मोनिका नाव में पड़ोसी महिला डिंकी के साथ बैठी थी। डिंकी लाश 12 अप्रैल को मिली थी। वहीं, युवक की पहचान लुधियाना के रहने वाले यश भल्ला (22) के रूप में हुई है। यश पहली बार वृंदावन आए थे। बांके बिहारी ग्रुप के साथ जुड़े थे। धार्मिक संकीर्तन में ढोलक बजाते थे। नाव डूबने से पहले का जो वीडियो सामने आया था, उसमें यश ढोलक बजाते दिखाई दे रहे थे। यश के बड़े भाई अकाउंटेंट है। मां सुनीता हाउस वाइफ हैं। पिता रेहड़ी-फड्डी लगाकर कपड़े बेचते है। वहीं, एक श्रद्धालु पंकज मल्होत्रा (40) अब भी लापता हैं। पंकज हिमाचल प्रदेश में स्टील कंपनी में मैनेजर थे। इस तरह अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। सेना, NDRF-SDRF समेत करीब 200 लोगों की टीम ऑपरेशन में जुटी है। टीम 20 किमी दायरे में लापता श्रद्धालु की तलाश कर रही है। बता दें कि शुक्रवार दोपहर 3 बजे 38 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई थी। हादसा श्री बांके बिहारी मंदिर से 2 किमी दूर केसी घाट पर हुआ था। पुलिस ने आरोपी नाविक पप्पू निषाद और पांटून पुल के ठेकेदार नारायण शर्मा को जेल भेज दिया है। पप्पू ने अपनी नाव में श्रद्धालुओं को जुगल घाट से बैठाया था। तस्वीरें देखिए- कैसे हुआ हादसा? जान लीजिए- हादसे में जिंदा बचे एक युवक ने बताया- नाव तट से करीब 50 फीट दूर यमुना नदी के बीच में थी। हवा करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। नाव अचानक डगमगाने लगी। नाविक का नियंत्रण छूट गया। पर्यटकों ने कहा कि पुल आने वाला है, नाव रोक लीजिए, लेकिन उसने नहीं सुनी। दो बार नाव पुल से टकराने से बची, लेकिन तीसरी बार टक्कर हो गई और नाव डूब गई। घटना से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर बोले- सोशल मीडिया प्लेटफोर्म्स अनलिमिडेट स्क्रॉल फीचर खत्म करें, ये बच्चों में लत पैदा कर रहा
    Next Article
    कानपुर के 'मिनी जामताड़ा' की कहानी:साइबर ठगों ने जंगल में बनाया ऑफिस, छुट्टी में आते और क्राइम कर लौट जाते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment