Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन हादसा- SDM ऋतु सिरोही लंबी छुट्‌टी पर गईं:ढोलक बजा रहे युवक की लाश मिली, युवती का शव भी बरामद

    8 hours ago

    2

    0

    मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे के बाद सोमवार को एसडीएम मांट ऋतु सिरोही लंबी छुट्‌टी पर चली गई हैं। उनकी जगह दीपिका मेहर मांट का नया SDM बनाया गया है। हादसे के बाद प्रशासनिक लापरवाही को लेकर ऋतु सिरोही पर कई सवाल उठ रहे थे। हालांकि, जिलाधिकारी का कहना है कि ऋतु सिरोही निजी कारणों से छुट्टी पर चली गई हैं। इसका हादसे से कोई लेना-देना नहीं है। इस बीच, हादसे के बाद चौथे दिन भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सुबह 8 बजे यमुना नदी में 2 लाशें मिलीं। हादसे वाली जगह से 12 किलोमीटर दूर बंगाली घाट से एक महिला और देवरा बाबा आश्रम के पास से एक युवक की लाश बरामद हुई। प्रशासन के मुताबिक, शव फूलकर नदी के ऊपर आ गए थे। परिजनों ने दोनों की पहचान की। अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। सेना, NDRF-SDRF समेत करीब 200 लोगों की टीम ऑपरेशन में लगी हुई है। टीम 20 किमी दायरे में लापता श्रद्धालु की तलाश कर रही है। युवक की पहचान पंजाब में लुधियाना के रहने वाले यश भल्ला (22) के रूप में हुई है। यश पहली बार वृंदावन आए थे। बांके बिहारी ग्रुप के साथ जुड़े थे। धार्मिक संकीर्तन में ढोलक बजाते थे। नाव डूबने से पहले का जो वीडियो सामने आया था, उसमें यश ढोलक बजाते दिखाई दे रहे थे। यश के बड़े भाई अकाउंटेंट है। मां सुनीता हाउस वाइफ हैं। पिता रेहड़ी-फड्डी लगाकर कपड़े बेचते है। वहीं, महिला की पहचान दुगरी, लुधियाना की मोनिका टंडन के रूप में हुई है। वो अपनी सास सविता के साथ आई थी। 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। पति विदेश में थे। जल्द ही विदेश जाने वाली थी। हादसे के दिन नाव में पड़ोसी महिला डिंकी के साथ बैठी थी। डिंकी लाश कल बरामद हुई थी। एक श्रद्धालु पंकज मल्होत्रा (40) अब भी लापता हैं। पंकज हिमाचल प्रदेश में स्टील कंपनी में मैनेजर थे। बता दें कि शुक्रवार दोपहर 3 बजे 38 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई थी। हादसा श्री बांके बिहारी मंदिर से 2 किमी दूर केसी घाट पर हुआ था। पुलिस ने आरोपी नाविक पप्पू निषाद और पांटून पुल के ठेकेदार नारायण शर्मा को जेल भेज दिया है। पप्पू ने अपनी नाव में श्रद्धालुओं को जुगल घाट से बैठाया था। तस्वीरें देखिए- कैसे हुआ हादसा? जान लीजिए- हादसे में जिंदा बचे एक युवक ने बताया- नाव तट से करीब 50 फीट दूर यमुना नदी के बीच में थी। हवा करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। नाव अचानक डगमगाने लगी। नाविक का नियंत्रण छूट गया। पर्यटकों ने कहा कि पुल आने वाला है, नाव रोक लीजिए, लेकिन उसने नहीं सुनी। दो बार नाव पुल से टकराने से बची, लेकिन तीसरी बार टक्कर हो गई और नाव डूब गई। घटना से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर किडनी रैकेट का मास्टरमाइंड फर्जी डॉक्टर रोहित गिरफ्तार, हैरान कर देगी करतूत
    Next Article
    यूपी में अखिलेश संग केजरीवाल करेंगे चुनावी ईलू-ईलू:मंत्रीजी का सपना मुख्यमंत्री बनना, सरकारी बैग का बनाया हवन कुंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment