Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन में गेस्ट हाउस सील किए जाने का विरोध:संचालकों ने मीटिंग कर प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी, DM से करेंगे मुलाकात

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ अग्निकांड के बाद मथुरा प्रशासन की ओर से वृंदावन में गेस्ट हाउसों पर की जा रही कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया है। नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए प्रशासन ने बिना पूर्व नोटिस 50 से अधिक गेस्ट हाउस सील कर दिए हैं। इससे होटल और गेस्ट हाउस संचालकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि इस कार्रवाई से उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार देर शाम चैतन्य बिहार स्थित एक होटल में गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक हुई। बैठक में करीब 200 से 250 संचालकों ने हिस्सा लिया। इसकी अध्यक्षता नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष आलोक बंसल ने की। सोमवार को डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई पर पुनर्विचार की मांग की जाएगी। संचालकों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन वृंदावन बंद का भी आह्वान किया जाएगा। संचालकों बोले- पहले कोई आपत्ति नहीं हुई बैठक में गेस्ट हाउस संचालकों ने कहा कि जब भवनों का निर्माण हुआ था, तब विकास प्राधिकरण की ओर से कोई आपत्ति नहीं जताई गई। उनका आरोप है कि उस समय अधिकारियों ने अलग से धन की मांग की थी, लेकिन निर्माण को नहीं रोका गया। अब वर्षों बाद बिना कोई नोटिस दिए गेस्ट हाउस सील किए जा रहे हैं, जबकि अधिकांश संचालकों ने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी इसमें लगा रखी है। बैठक में व्यापार मंडल के महामंत्री लक्ष्मीनारायण दीक्षित, संयुक्त महामंत्री आशीष ठाकुर सहित बड़ी संख्या में होटल और गेस्ट हाउस संचालक मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई पर रोक लगाने और प्रभावित संचालकों को राहत देने की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में पड़ोसी ने प्लॉट के नाम 2.33 लाख हड़पे:पीड़ित बोला–झूठे मुकदमे में फंसाने की दे रहे धमकी, ब्लैकमेल कर मांग रहे 20 लाख, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
    Next Article
    एनेस्थीसिया की दवा लगाकर BHU के JR ने दी जान:सुसाइड नोट में लिखा- लाइफ बहुत शॉर्ट है, हम जिंदगी को समझ नही पा रहे है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment