Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन में होली, महिलाओं ने चलाई फरसे वाली पिचकारी:पुंडरिक महाराज ने भक्तों पर रंग डाले; थोड़ी देर में छड़ीमार होली होगी

    8 hours ago

    1

    0

    होली के त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। लोगों पर इसका खुमार चढ़ता जा रहा है। मथुरा के गोकुल में आज छड़ीमार होली खेली जा रही है। बड़ी संख्या में महिलाएं हाथ में गोटेदार कपड़ों से लिपटी मोटे छड़ी लेकर पहुंची हैं। थोड़ी देर में नंदभवन से डोला निकलेगा। श्रीकृष्ण-बलराम के बाल स्वरूप डोले पर सवार होंगे। रंग-गुलाल उड़ाते हुए डोला यमुना के मुरलीधर घाट पहुंचेगा। वहां पर भगवान कृष्ण गोपियों के साथ छड़ीमार होली खेलेंगे। मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव में लट्ठमार होली होती है, लेकिन गोकुल में छड़ीमार होली का प्रचलन सदियों से चला आ रहा है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने यहां बाल लीलाएं की थीं। जो छड़ी तैयार की जाती है, उस पर गोटेदार कपड़ा लपेटा जाता है। इससे भगवान श्रीकृष्ण-बलराम को चोट नहीं लगती है। इस बीच, जाने-माने कथावाचक पुंडरीक महाराज ने भक्तों के साथ होली खेली। वृंदावन के ज्ञान गुदड़ी से होली यात्रा शुरू की। भक्तों ने फरसे वाली पिचकारी से लोगों पर रंग डाला। पुंडरीक महाराज ने कहा- ब्रज की होरी ऐसी है जग होरी ब्रज होरा। हर कोई जश्न में डूबा नजर आया। हर तरफ लोग रंगों से सराबोर दिखे। घर-घर फाग गाए गए। मंदिरों में ‘जय राधे, जय कृष्णा’ के भजन गूंजते रहे। इस अद्भुत और अनोखे उत्सव को देखने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंचे हैं। इससे पहले, नंदगांव में गुरुवार (26 फरवरी) को लट्‌ठमार होली खेली गई थी। सजी-धजी राधारानी की सखियों ने बरसाना से आए हुरियारों पर लट्‌ठ बरसाए थे। बुधवार (25 फरवरी) को बरसाना में लट्‌ठमार होली खेली गई थी। तब नंदगांव से गए श्रीकृष्ण के सखाओं पर बरसाना की सखियों ने जमकर लाठी बरसाई थीं। पहले तस्वीरें देखिए- गोकुल की छड़ीमार होली से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खामेनेई की मौत पर शियाओं का प्रदर्शन, यूपी में हाईअलर्ट:महिलाएं रोईं, बोलीं- शेर था, एक मरेगा, हजार आएंगे; खाड़ी देशों की सभी फ्लाइट कैंसिल
    Next Article
    यूपी के थे सुप्रीम-लीडर खामेनेई के गुरु खुमैनी:'किंटूर गांव' में आज भी रहते हैं वंशज; ईरान में ‘मुसावी हिंदी’ के नाम से जाने जाते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment