Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन में सर्व ब्राह्मण महासभा की हुई बैठक:संगठन विस्तार पर किया विचार विमर्श,अवधेश कुमार बने मंडल प्रवक्ता

    2 hours ago

    2

    0

    सर्व ब्राह्मण महासभा की एक आवश्यक बैठक महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बालकृष्ण गोस्वामी के बांके बिहारी मंदिर के नजदीक स्थित आवास गोपाल भवन पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। जिसके बाद जगदीश प्रसाद शर्मा को मंडल संरक्षक और अवधेश कुमार बादल को मंडल प्रवक्ता बनाया गया। इस बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय करते हुए मजबूत करने पर चर्चा की गई। अरविंद पंडित ने की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव अरविंद पंडित ने की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा वह एकजुट होकर समाज हित में काम करना होगा। बैठक से पहले संगठन के सभी पदाधिकारियों ने बांके बिहारी के दर्शन किए और कच्ची प्रसादी ग्रहण की। इसके बाद बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। जगदीश प्रसाद बने मंडल संरक्षक बैठक में सभी पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से अवधेश कुमार बादल महाराज को मंडल प्रवक्ता और जगदीश प्रसाद शर्मा को मंडल संरक्षक बनाया गया। दोनों की नियुक्ति पर पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता बालकृष्ण गोस्वामी ने कहा कि ब्राह्मण समाज की एकता और सेवा भावना ही महासभा की पहचान है। वृंदावन से संगठन विस्तार का नया संदेश समाज के बीच जाएगा। यह रहे मौजूद बैठक में प्रमोद शर्मा,पावन शर्मा,रामेश्वर दयाल श्रमजगिरराज किशोर त्रिपाठी,राकेश पालीवाल,दिनेश लवानिया,ब्रज किशोर शर्मा,ब्रज बल्लभ उपाध्याय,ब्रजभूषण मिश्रा,मदन लाल शर्मा,दीपक गोस्वामी,पवन शर्मा,अमित मिश्रा,सचिन, यशवेंद्र शर्मा,रवि शर्मा,बरखा शर्मा,नेहा शर्मा,गिरधर शर्मा,जतिन मिश्रा,पंकज शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम सदन में हंगामा:पार्षदों ने प्रस्ताव हटाने पर जताई नाराजगी, महापौर की अध्यक्षता में बैठक शुरू
    Next Article
    लखनऊ में सेल्समैन की पीट-पीटकर हत्या:शराब न देने पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार किए, बचाने आए युवक को भी पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment