Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन नाव हादसे पर कांग्रेस का प्रदर्शन:महापौर-नगर आयुक्त के इस्तीफे की मांग, 16 श्रद्धालुओं की मौत पर उठे सवाल

    2 hours ago

    2

    0

    मथुरा के वृंदावन में हुए नाव हादसे के बाद कांग्रेस ने महापौर और नगर आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है। इस हादसे में करीब 16 श्रद्धालुओं की जान चली गई थी, जिसके बाद विपक्षी दलों ने प्रशासन और नगर निगम पर सवाल उठाए हैं। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मथुरा के होली गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकदम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने होली गेट से कचहरी स्थित डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की और हाथों में तख्तियां लेकर महापौर तथा नगर आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। यह हादसा वृंदावन में यमुना नदी में हुआ था, जब पंजाब के लुधियाना से आए श्रद्धालु स्टीमर के जरिए नौका विहार कर रहे थे। अचानक हुए इस हादसे में कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कुछ शव बाद में यमुना में तैरते मिले। प्रशासन ने घटना के बाद कार्रवाई करते हुए नाव संचालन से जुड़े ठेकेदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, विपक्ष का कहना है कि केवल ठेकेदार की गिरफ्तारी से जिम्मेदारी तय नहीं होती और असली दोषियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है। यतेंद्र मुकदम ने कहा कि नगर निगम अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल रहा है, इसलिए नैतिक आधार पर महापौर और नगर आयुक्त को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। प्रदीप माथुर ने निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को हादसे की बड़ी वजह बताते हुए कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाती तो इतनी बड़ी घटना टाली जा सकती थी। हादसे के बाद से शहर में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। विभिन्न संगठनों द्वारा कैंडल मार्च, धरना और विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। विपक्ष लगातार उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहा है ताकि असली दोषियों को सख्त सजा मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के एक साल बाद युवती की मौत:मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया, ससुराल वाले बोले- किचन में फांसी लगाई
    Next Article
    मौत के बाद तीसरे दिन हुआ विवाहिता का पोस्टमार्टम:हरदोई में पति से विवाद के बाद की थी आत्महत्या, पुलिस के बुलाने पर आए परिजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment