Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधिक सेवा प्राधिकरण का जागरूकता अभियान:न्यायाधीश ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई, तहसीलों में देगा जानकारी

    12 hours ago

    1

    0

    बलिया में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा 22 फरवरी को एक मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे गंगा बहुउद्देशीय सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर, बलिया में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया है। जनपद न्यायाधीश एवं डीएलएसए अध्यक्ष अनिल कुमार झा ने गुरुवार को एक प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वाहन का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (पूर्णकालिक) संजय कुमार गोंड द्वारा किया जा रहा है। यह प्रचार वाहन दीवानी न्यायालय परिसर से निकलकर जनपद की सभी तहसीलों का भ्रमण करेगा। वाहन का मुख्य उद्देश्य आमजन को शिविर के महत्व और उपयोगिता के बारे में जानकारी देना है। साथ ही, यह लोगों को 22 फरवरी को आयोजित होने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाने के लिए प्रेरित करेगा। शिविर में निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, निर्धन परिवार, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना, किसानों एवं दिव्यांगजनों से संबंधित योजनाएं सहित कई जनकल्याणकारी योजनाएं शामिल होंगी। कार्यक्रम के दौरान न्यायालय के समस्त अपर जनपद न्यायाधीश, न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, सुरक्षाकर्मी, पैरालीगल वॉलेंटियर्स और वादकारीगण उपस्थित रहेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनसामान्य से अपील की है कि वे 22 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे गंगा बहुउद्देशीय सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर, बलिया में आयोजित इस मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में उपस्थित होकर अधिकाधिक लाभ प्राप्त करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    30 फीट ऊंचाई से मैनेजर की कार पर गिरा पाइप:बंथरा में सड़क पर खड़ी गाड़ी क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में बैंक मैनेजर की जान बची
    Next Article
    कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव- सोनल पाठक बनीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष:कृष्णकांत तिवारी बने मंत्री, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के पद पर अनिल बाबू चौधरी जीते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment