Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधान परिषद प्राक्कलन समिति की बैठक:बागपत में मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में होगी समीक्षा

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष मुकेश चौधरी शनिवार को बागपत जनपद में समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक अपराह्न 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी, जिसमें समिति के सदस्य भी शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्राक्कलन समिति (2026-27) की प्रथम उप समिति के प्रथम अध्ययन दल से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करना है। इसमें जनपद के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रगति, कार्यों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करेंगे। बैठक के दौरान विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और बजट व्यय की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसका लक्ष्य योजनाओं का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। डीएम अस्मिता लाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बैठक में आवश्यक अभिलेखों और अद्यतन सूचनाओं के साथ समय पर उपस्थित रहें। बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण:पारदर्शिता और नकल-विहीन आयोजन के दिए निर्देश
    Next Article
    भगवन्तनगर सीट पर भाजपा की पहली पसंद अनुराग त्रिवेदी:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव, बसपा से ब्रज किशोर; विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment