Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधान परिषद याचिका समिति ने बुलंदशहर में की समीक्षा:सभापति अशोक अग्रवाल ने 14 बिंदुओं पर अधिकारियों को दिए निर्देश

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में जनपद बुलंदशहर से संबंधित 14 निर्धारित बिंदुओं की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने सभापति का पुष्प गुच्छ, शाल, मोमेंटो एवं ओडीओपी उत्पाद भेंट कर स्वागत किया। बैठक में जिला पंचायती राज विभाग, जिला पंचायत और लोक निर्माण विभाग से संबंधित लंबित याचिकाओं पर विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की गई। सभापति ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन याचिकाओं के सापेक्ष कार्य पूर्ण कराए जा चुके हैं, उनमें याचिकाकर्ता से वार्ता कर रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत कर उन्हें निस्तारित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी याचिका लंबित नहीं रहनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग में आमजन को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से जानकारी ली गई। पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने हेतु लगाई जाने वाली ग्राम चौपालों के संबंध में भी जानकारी लेते हुए कहा गया कि जनप्रतिनिधियों से संवाद कर उन्हें भी चौपाल में आमंत्रित किया जाए। विद्युत विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति, खराब ट्रांसफार्मर को समय से बदलने, क्षमता वृद्धि और जर्जर तारों को बदलने आदि की कार्यवाही के बारे में जानकारी ली गई। सभापति ने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेते हुए उन्हें समय से शासन को प्रेषित किया जाए। सभापति ने कहा कि जनसामान्य अपनी समस्याएं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सदन तक पहुंचाते हैं और इन याचिकाओं के समाधान की जिम्मेदारी समिति के माध्यम से सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त होने वाली प्रत्येक याचिका को गंभीरता से लेकर उनका शीघ्रता से निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। याचिका समिति के अंतर्गत प्रस्तुत प्रकरणों का निस्तारण करने के उपरांत उसकी तत्काल सूचना समिति को उपलब्ध कराई जाए ताकि लंबित प्रकरणों को सूची से हटाया जा सके। बैठक में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति के सदस्य ऋषि पाल अरोड़ा, श्रीचंद शर्मा, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में सफाई ठेके पर यूनियन का विरोध:निजी कंपनी को ठेका देने पर उठे सवाल, महापौर को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    IPL- क्लासन का अर्धशतक:ईशान 55 रन बनाकर आउट, पंजाब के खिलाफ हैदराबाद का स्कोर 204-3

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment