Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधानसभा लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:कुशीनगर में महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने सांकेतिक धरना

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। यह सांकेतिक धरना पडरौना के कठकुइयां मोड़ स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दिया गया। धरने का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा ‘राधे’ ने किया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा ‘राधे’ ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा को बचाने के लिए जब कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच रहे थे, तो उन्हें रोका गया और लाठियां चलाई गईं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होती है, तो कांग्रेस भाजपा सरकार का कड़ा विरोध करेगी। विश्वकर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस महिलाओं और युवाओं के सम्मान की लड़ाई में हमेशा खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। कांग्रेस नेता मोहम्मद जहरूद्दीन ने धरने के दौरान जिले के 700 छात्रों के आवेदन निरस्त होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने इसे शिक्षा विरोधी नीति बताते हुए कहा कि विद्यालय के लिपिक की गलती के कारण छात्रों को परेशानी हो रही है। जहरूद्दीन ने जिला प्रशासन, भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक से छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की। इस प्रदर्शन में स्वामीनाथ यादव, मोहम्मद जहीरूद्दीन, अरुण कुमार चौबे, साध्य तिवारी, परवेज, सरोज गौतम, जय सिंह, गोविंद राव, राजू भारती, वारिस अली, जाहिद कुरैशी, भानु प्रताप सिंह, शबनम खातून और अब्दुल हमीद अंसारी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन:बोले-सरकार जनहित की आवाज को दबाने के लिए लाठीचार्ज कर रही
    Next Article
    लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह:अमरोहा में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया, भाजपा को तानाशाह बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment