Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन:बोले-सरकार जनहित की आवाज को दबाने के लिए लाठीचार्ज कर रही

    4 hours ago

    1

    0

    भदोही के ज्ञानपुर स्थित गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 17 फरवरी को लखनऊ में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस से झड़प के विरोध में किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस शांतिपूर्ण धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने लखनऊ में हुई घटना को 'दमनात्मक कार्रवाई' बताया और इसके खिलाफ विरोध दर्ज कराया। कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण परिवारों के लिए जीवनरेखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनहित की आवाज को दबाने के लिए लाठीचार्ज और दमन की नीति अपना रही है। पांडेय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कार्यकर्ताओं पर हुआ लाठीचार्ज लोकतंत्र पर सीधा हमला है। जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी और पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे 'राजन' ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी मनरेगा के हक और अधिकार की लड़ाई में प्रदेश नेतृत्व के साथ खड़ी है। दोनों नेताओं ने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया और कहा कि उनका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, मजदूर और किसान के हितों की लड़ाई लड़ती आई है और मनरेगा पर किसी भी प्रकार का प्रहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश चंद्र मिश्रा, राजेश्वर दूबे, सुरेश गौतम, अवधेश पाठक, शिवपूजन मिश्रा, संदीप दूबे, अशोक मिश्र पराशर, महेश चंद्र मिश्रा, राम सजीवन गौतम, हरिश्चंद्र दूबे, राकेश पाल, धीरज पाल और मनोज मौर्य सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजपाल यादव का जेल से छूटने के बाद पहला डांस:शाहजहांपुर में भतीजी के संगीत में पहुंचे, 2 दिन पहले तिहाड़ से छूटे थे
    Next Article
    विधानसभा लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:कुशीनगर में महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने सांकेतिक धरना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment