Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक चंद्रभानु पासवान बोले- एक साल में 100 सड़कें बनवाई:55 ट्रांसफॉर्मर लगवाए, स्टेडियम बनकर तैयार; मिल्कीपुर की जनता तय करेगी मेरे काम के नंबर

    2 hours ago

    2

    0

    अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने चंद्रभानु पासवान ने अपने एक साल के कार्यकाल को विकास कार्यों से भरा बताया है। उनका कहना है कि सीमित समय में सड़क, बिजली, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कई योजनाएं धरातल पर उतारी गई हैं। हालांकि, अपने काम का मूल्यांकन करने से उन्होंने साफ इनकार करते हुए कहा कि यह अधिकार सिर्फ जनता का है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने अपने एक साल के काम, आगे की योजनाओं और 2027 के चुनाव को लेकर खुलकर बात की। सवाल: एक साल का कार्यकाल पूरा हुआ, खुद को कितना अंक देंगे? जवाब: मैं अपने काम का अंक खुद नहीं दे सकता। यह अधिकार मिल्कीपुर की सम्मानित जनता का है। वही तय करेगी कि हमने कितना काम किया। सवाल: एक साल में क्षेत्र में क्या प्रमुख काम हुए? जवाब: जनता के आशीर्वाद से हमने कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। करीब 100 सड़कों का निर्माण कराया गया है, जिससे गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। इसके अलावा 50 और सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होगा। क्षेत्र में 100 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं और दो अन्त्येष्टि स्थलों का निर्माण कराया गया है। बिजली की समस्या दूर करने के लिए 55 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, जिससे लो वोल्टेज और कटौती की समस्या में सुधार आया है। पर्यटन के क्षेत्र में भी काम शुरू हुआ है। गहनाग बाबा स्थल के पुनर्निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। हैरिंग्टनगंज में स्टेडियम का निर्माण पूरा हो चुका है और जल्द उसका उद्घाटन होगा। सवाल: हैरिंग्टनगंज का नाम बदलने का वादा किया था, उस पर क्या प्रगति है? जवाब: हाल ही में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर हैरिंग्टनगंज का नाम बदलने और उसे नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इस दिशा में सकारात्मक प्रयास जारी हैं। सवाल: कौन से काम अभी बाकी हैं, जिन्हें आगे पूरा करना है? जवाब: हमने ट्रामा सेंटर की स्थापना के लिए प्रस्ताव भेजा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और अयोध्या की बढ़ती आवाजाही के कारण यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं, इसलिए इसकी जरूरत है। इसके अलावा क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस बनाने का भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सवाल: 2027 के चुनाव को लेकर क्या उम्मीद है? जवाब: पार्टी का निर्णय सर्वोपरि होता है। मुझे विश्वास है कि पार्टी दोबारा मौका देगी और जनता का आशीर्वाद भी मिलेगा। सवाल: पूर्व विधायक के साथ मतभेद की चर्चा है? जवाब: ऐसा कुछ नहीं है। सभी लोग पार्टी और क्षेत्र की जनता के लिए काम कर रहे हैं। सवाल: यूजीसी विवाद और रसोई गैस की किल्लत पर आपकी क्या राय है? जवाब: यूजीसी का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद समाप्त हो चुका है। जहां तक गैस की किल्लत की बात है, यह केवल अफवाह है। देश और प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में गैस और तेल उपलब्ध है। लोगों से अपील है कि भ्रमित न हों। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान अपने एक साल के कार्यकाल को विकास के नजरिए से सफल मानते हैं। बुनियादी ढांचे पर फोकस के साथ उन्होंने कई योजनाओं को जमीन पर उतारने का दावा किया है, जबकि कुछ बड़ी योजनाएं अभी प्रस्ताव के स्तर पर हैं। अब उनके काम का असली मूल्यांकन आने वाले समय में जनता ही करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में बनेगा ‘स्वामी विवेकानंद स्मृति भवन’:वाराणसी के गोपाल दास विला में 2 माह ठहरे थे विवेकानंद, शासन ने मांगा प्रस्ताव
    Next Article
    गोरखपुर खुशबू हत्याकांड में मां का आरोप:बोली- दहेज के लिए ससुराल वालों ने बेटी को मरवाया, सीताराम से कोई संबंध नहीं था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment