Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक के आश्वासन पर मजदूर का अंतिम संस्कार:रायबरेली में परिजनों का गतिरोध समाप्त, मिला 10 लाख का मुआवजा

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली के इंदर का पुरवा (मिर्जापुर एहारी) गांव में पिछले दो दिनों से जारी गतिरोध मंगलवार को समाप्त हो गया। स्थानीय विधायक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय के हस्तक्षेप के बाद मृतक मजदूर के परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। इसके बाद गमगीन माहौल में मजदूर का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। यह घटना रविवार देर शाम सलोन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाँव के पास हुई थी, जहाँ एक सड़क दुर्घटना में मनोज कुमार पाल नामक मजदूर की मृत्यु हो गई थी। मनोज गंगा एक्सप्रेस-वे के विद्युतीकरण कार्य में एक निजी ठेकेदार के अधीन कार्यरत थे। सोमवार शाम जब पोस्टमार्टम के बाद मनोज का शव गाँव पहुँचा, तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। मृतक की पत्नी कल्पना और पिता जगदीश ने उचित मुआवजे की मांग करते हुए शव के साथ धरने पर बैठ गए। उनकी मुख्य मांग ₹20 लाख का मुआवजा और ठेकेदार की मौके पर उपस्थिति थी। मृतक की 4 वर्षीय बेटी आराध्या और 4 माह की आर्या भी परिवार के साथ थीं। सूचना मिलने पर तहसीलदार आकांक्षा दीक्षित और कार्यवाहक कोतवाल संजय कुमार शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। प्रशासन ने परिजनों को ₹5 लाख के 'कृषक दुर्घटना बीमा' और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे, जिससे गतिरोध बना रहा। मंगलवार दोपहर ऊँचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय गांव पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उनकी मांगों को लेकर प्रशासन व ठेकेदार से बातचीत की। विधायक ने परिजनों को ठेकेदार के माध्यम से ₹5 लाख और दुर्घटना बीमा के ₹5 लाख सहित कुल ₹10 लाख की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, विधायक ने विधवा पेंशन, अंत्योदय कार्ड, सरकारी आवास और पात्रता के अनुसार भूमि आवंटन जैसे सरकारी लाभ दिलाने का भी वादा किया। विधायक के ठोस आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए। प्रशासन ने इस मामले में विधिक कार्यवाही जारी रखने का भरोसा दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में हाईटेंशन लाइन से युवक की मौत:छत पर चढ़ते समय लगा करंट, परिवार ने विभाग पर लगाए आरोप
    Next Article
    बलिया में शराब-भांग दुकान हटाने को अनशन शुरू:ग्रामीणों का आरोप, पुलिस की मिलीभगत से बिक रहा अवैध गांजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment