Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक की फटकार के बाद पीपा पुल दुरुस्त:पानी में सफर से मिली निजात, आवागमन बहाल

    12 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के विंध्याचल धाम को हरसिंहपुर से जोड़ने वाला पीपा पुल नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र की फटकार के बाद रातोंरात दुरुस्त कर दिया गया। पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा था, लेकिन अब आवागमन सामान्य हो गया है। पुल बनने के बावजूद भी लोगों को पानी में से होकर सफर करना पड़ रहा था। दोपहिया वाहन भी पानी में चल रहे थे, जबकि चार पहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी। पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुल की दुर्दशा देख नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उनके अल्टीमेटम के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) हरकत में आया और तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया। विधायक के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की टीम ने रात भर अभियान चलाकर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की। गंगा का जलस्तर बढ़ा होने के बावजूद मशीनों की मदद से मिट्टी भरकर पुल को दुरुस्त किया गया। विभागीय टीम ने अथक प्रयास करते हुए रात करीब 11 बजे तक मरम्मत कार्य पूरा कर लिया। मरम्मत के बाद शनिवार सुबह से ही पुल पर आवागमन सामान्य हो गया। अब चार पहिया वाहनों सहित सभी प्रकार के यातायात सुचारु रूप से चल रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों और माता विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी सीट पर कौन मजबूत, विधायक महाराजी या कोई और:भाजपा से संजय सिंह या पिंटू सिंह? कांग्रेस-बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं आप
    Next Article
    हापुड़ में 9 औद्योगिक इकाइयों पर छापेमारी:नीम लेपित यूरिया के दुरुपयोग पर एक फैक्ट्री सील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment