Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक कैलाश राजपूत योगी सरकार में मंत्री बने:तिर्वा सीट से 4 बार रह चुके हैं विधायक; पार्टी दफ्तर में जश्न मना

    20 hours ago

    2

    0

    कन्नौज की तिर्वा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कैलाश राजपूत ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली। साल 2022 के चुनाव में वह चौथी बार तिर्वा सीट से विधायक चुने गए थे। इससे पहले वह दो बार भाजपा से और एक बार बसपा से विधायक रहे चुके हैं। हर बार वह सत्ताधारी पार्टी से ही विधायक बने हैं। विधायक कैलाश राजपूत के मंत्री पद की शपथ लेते ही कन्नौज में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्यालय में मिठाई बांटी और खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि विधायक कैलाश सिंह राजपूत को मंत्री पद मिलना उनकी मेहनत, समर्पण और क्षेत्र की जनता के प्रति उनके अटूट जुड़ाव का प्रतिफल है। ​इस अवसर पर जिला महामंत्री शैलेन्द्र दुबे, रामसेवक कठेरिया, अशोक सिंह, विवेक पाठक, कुलदीप दोहरे, अभिषेक पाण्डेय, रजनी पाल, आलोक चतुर्वेदी, मंगलम पाण्डेय, समुद्र श्रीवास्तव, पवन पाल, अजीत दोहरे, रजनीश कटियार समेत कई लोग मौजूद रहे। पढ़िए मंत्री कैलाश राजपूत का राजनीतिक सफर- तिर्वा विधानसभा का पहला चुनाव साल 1962 में हुआ था। तब यहां से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के होरीलाल पहले विधायक निर्वाचित हुए थे। इस सीट पर कैलाश राजपूत पहली बार साल 1996 में बीजेपी से चुनाव लड़े और उन्हें जनता ने अपना विधायक चुना। इसके बाद साल 2007 में बसपा से उन्होंने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। साल 2017 में उन्होंने फिर भाजपा से चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए। इसी तरह साल 2022 में वह बीजेपी से चुनाव लड़े और जीत हासिल की। कैलाश राजपूत पढ़ाई के दौरान हाईस्कूल से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय सदस्य रहे हैं। विधायक कैलाश राजपूत साल 2002 और 2012 में सपा के विजय बहादुर पाल से चुनाव हारे हैं। इस तरह से वह कुल 6 बार चुनाव लड़ चुके हैं। जिसमें उन्होंने 4 बार जीत हासिल की और 2 बार हार का सामना करना पड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर में अवैध कब्जे की जांच टीम पर हमला:प्लाटिंग करने वालों ने ग्रामीणों को पीटा, CO बोले-गांव वालों को पैमाइश पर आपत्ति थी
    Next Article
    भदोही में फर्जी दस्तावेजों से राजस्व में नाम दर्ज:महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment