Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक नंद किशोर गुर्जर बोले- एक समय लोनी जीरो था:पहली नगर पालिक बनी जिसमें मेट्रो आई, हमने 8000 करोड़ के काम कराए

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि हमने लोनी की सूरत बदल दी है। 8 हजार करोड़ रुपए के काम लोनी में हुए हैं। एक समय सड़कों पर तीन तीन फीट गहरे गड्‌ढे थे। आज 12 मिनट में अक्षरधाम पहुंच जाते हैं। लोनी में मेट्रो चल रही है। कभी अस्पतालों में पानी भर जाता था, स्कूलों की हालत सुधारी। पूरे दिन बिजली नहीं आती थी। आज चिकित्सा, शिक्षा, बिजली, पानी, सड़कें, सफाई की व्यवस्था सुधरी है। आज यहां बहन बेटियां सुरक्षित हैं। एक समय गाजियाबाद में अपराध पर जिला गाजियाबाद फिल्म बनीं। विधानसभा 2027 के चुनाव से पहले नंद किशोर गुर्जर ने क्या किया, अभी क्या इस विधानसभा में होना बाकी है। क्या फिर से इस सीट पर टिकट मिलेगा। इन मुद्दों पर दैनिक भास्कर ने नंद किशोर गुर्जर से बातचीत की। आगे पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: मैं दस में से 90 प्रतिशत काम हो चुका है, यानी 9 नंबर का काम हो चुका है। लोनी में जब विधायक बना था, गैंगवार थी यहां। जिला गाजियाबाद फिल्म बनी थी। यहा स्थिति बहुत खराब थी। यहां बेटियां तो असुरक्षित थी। सपा सरकार में कई गैंगरेप की घटनाएं हुईं। जो हमारे साथ चुनाव लड़ते थे उन्होंने अपराध बढ़ाने का काम किया। भाजपा सरकार बनने के बाद योगी की सरकार में शिक्षा की हालत सुधारी। आईटीआई हमनें स्थापित किया। हमनें 8 बिजली घर बने। इस समय 22 से 24 घंटे बिजली है। हमनें 14 बिजलीघर यहां दिए हैं। एक समय 3 फीट के गढ़थे थे। आज यहां हाईवे है। दिल्ली सहारनपुर रोड का ईशू था हमने यहां 33 करोड़ का काम किया है। लोनी ऐसी पहली नगर पालिका बनी, जिसमें मेट्रो मिली। रैपिड का प्रस्ताव चल रहा है। राजनाथ सिंह ने मेट्रो का वादा किया था, आज आप सभी देख लें। लोनी में बहुत काम हुए है। सबसे शानदार बस अड्‌डा आज सरकार ने हमारी मांग पर दिया है। सवाल: सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब: मैंने सारे बड़े काम कराए। बंथला का फ्लाईओवर बहुत बड़ा काम है। लोग यहां फंसते थे, मौत हो जाती थी। मेट्रो छोटा काम नहीं है। तीन तीन पुल मैंने यहां बनवाए हैं। 2 नए पुल बन रहे हैं। लोनी से गाजियाबाद में अब फर्राटा भरेंगे। सोच नहीं सकते थे कि 12 मिनट में दिल्ली में अक्षरधाम पहुंच जाएंगे। लोनी आने वाले समय में कैनाट पैलेस होगा। इसे लंदन की तरफ बनाएंगे। यहां कोई बैंक कोई लोन नहीं देता था, आज आउट लुक खुले हैं। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जिसे आप नहीं करा पाए? जवाब: मेडिकल कॉलेज का काम है, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी जी का आभारी हूं। हमनें पूरी सीएम को बताई है। जल्द ही मेडिकल कॉलेज का काम भी पूरा होगा। एक समय यहां प्राथमिक स्कूलों की हालत खराब थी, अस्पताल नहीं थे। मैंने इंटरकॉलेज बनवाए हैं। डिग्री कॉलेज बनने से उच्च शिक्षा के छात्रों को बहुत मदद मिली। मेडिकल बनने से यहां की चिकित्सा शिक्षा भी सुधरेगी। सवाल: इस बार फिर क्या आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मैं सोच नहीं सकता था, केशव प्रसाद मौर्य ने डिप्टी सीएम रहते हुए बहुत काम किया। यहां मुख्यमंत्री योजना के काम हुए। मंत्री एके शर्मा ने भी बहुत काम कराया। दावेदारी पार्टी को करनी है। मैंने देवता मानकर काम किया। पार्टी का सर्वे होगा। पार्टी को तय करना है। लेकिन योगी सरकार के दोनों कार्यकाल में 9 साल में बहुत काम किया है। बेटियों के लिए डिग्री कॉलेज बनकर तैयार है, जल्द ही सीएम यहां आकर उद्घाटन करेंगे। शिक्षा, चिकित्सा पर बहुत काम किया है। एक समय अस्पताल में यहां पशु घूमते थे, आज उसे 50 बेड का नया अस्पताल बना है। आगे इसे 100 बेड का बढाया जा रहा है। पीएचसी और सीएचसी पर काम हुआ है। बिजली पर बहुत का किया है। सवाल : तो क्या आपको इस बार टिकट मिलेगी? जवाब: यह पार्टी को तय करना है। एक छोटे से कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाया। 2 बाद मुझे टिकट देकर विधायक बनाया। किसान मोर्च में रहा हूं, राष्ट्रीय टीम में रहा। मुझे चुनाव में जिम्मेदारी दी। मैं तो राजनीति में आना ही नहीं चाहता था। लोनी में गैंगरेप की घटना हुई थी उसे देखकर इंजीनियरिंग छोड़कर राजनीति में आया, पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हुआ। आंदोलन हुआ, मैं महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर जेल गया। यहां गाय कटती थीं। हड्‌डी मिल चलती थीं। कुछ अधिकारियों से बहुत लड़ना पड़ता था। हमारे यहां बहुत बड़ा खेल का स्टेडियम आ रहा है। लोनी में 8 हजार करोड़ का काम हुआ है, यह छोटी बात नहीं है। सवाल: आप राजनीति में कैसे आए? जवाब : नंद किशोर गुर्जर 4 विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। एलएलबी के बाद इंजीनियर की पढ़ाई की। 1998 में एक बच्ची से रेप की घटना ने पूरे प्रदेश को हिला दिया। जिसके बाद इंजीनियरिंग छोड़कर राजनीति में आए। इस आंदोलन में जेल गए। नंदकिशेार गुर्जर पिछले 28 सालों में 32 बार जेल जा चुके हैं। 27 साल बाद छात्रसंघ के चुनाव कराने के लिए 9 महीने सड़क पर सोए जेल गए ओर शंभुदयाल डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष चुने गए। 2009 से भाजपा में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले दो UP से अरेस्ट:दिल्ली IB और पुलिस ने हापुड़ से पकड़ा, पाकिस्तानी गैंगस्टर को भेजते थे मंदिरों-सार्वजनिक जगहों को VIDEO
    Next Article
    सपा विधायक अखिलेश यादव बोले-बड़े काम सरकार में होते हैं:मुबारकपुर में निधि से सड़क-नाली और गरीबों का इलाज कराया, पार्टी 2027 में फिर मौका देगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment