Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक पूरण प्रकाश बोले- सड़कों से बदली बलदेव की तस्वीर:रोड बनने से एक बीघा जमीन की कीमत में आया 25 गुना उछाल

    1 hour ago

    2

    0

    मथुरा की बलदेव विधानसभा से भाजपा विधायक पूरण प्रकाश का कहना है कि चार साल में क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछने से किसानों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। उनका दावा है कि सड़क बनने के बाद जमीन की कीमतों में कई गुना उछाल आया है। पांचवीं बार विधायक बने पूरण प्रकाश अपने कार्यकाल को विकास के लिहाज से अहम मानते हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने अपने कामकाज, उपलब्धियों, अधूरे कामों और आगामी चुनाव को लेकर खुलकर बात की। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल : आपने 4 साल में क्या काम कराए? जवाब : चार साल में सबसे महत्वपूर्ण काम बलदेव से कैलाश जाने वाली सड़क का निर्माण है। यह सड़क पहले बहुत खराब हालत में थी। करीब 7 करोड़ रुपए की लागत से चार लेन सड़क बनाई गई। इससे सबसे ज्यादा फायदा किसानों को हुआ है। पहले जो जमीन 2 से 4 लाख रुपए प्रति बीघा में बिकती थी, वह अब करीब एक करोड़ रुपये प्रति बीघा तक पहुंच गई है। दूसरी बड़ी उपलब्धि राया कस्बे को जाम से राहत दिलाना है। पहले लोगों को 5-6 घंटे तक जाम में फंसना पड़ता था। बाईपास बनने से यह समस्या खत्म हो गई। राया कस्बे में मुख्य बाजार जाने वाले रास्ते पर रेलवे फाटक को विभाग ने स्थायी रूप से बंद कर दिया था, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। इसके लिए रेल मंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उस फाटक को दोबारा खुलवाया गया। इसके अलावा रैपुरा जाट के पास बने उत्तरी बाईपास से जुड़े गांवों के लिए चढ़ने-उतरने के स्थान भी बनवाए गए। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जिसे आप उपलब्धि मानते हैं? जवाब: इसका आकलन क्षेत्र की जनता ही कर सकती है। मेरा काम है कि जनता ने जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरूं और विकास कार्यों को पूरा कराऊं। सवाल: ऐसा कौन सा काम रह गया जिसे आप कराना चाहते थे? जवाब : एक महत्वपूर्ण मांग यमुना एक्सप्रेस मार्ग से जुड़ी है। दाऊजी महाराज बलदेव से एक्सप्रेस मार्ग तक जाने के लिए लोगों को काफी घूमकर जाना पड़ता है। यहां एक कट बनने की जरूरत है।हाल ही में एक्सप्रेस मार्ग पर दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें जानमाल का नुकसान हुआ। यदि यह कट होता तो आपातकालीन सेवाओं जैसे दमकल और एंबुलेंस को पहुंचने में आसानी होती। इस कट के बनने से दाऊजी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब : टिकट का निर्णय संगठन करता है। असली फैसला जनता का होता है। जब तक जनता समर्थन नहीं देगी, तब तक कोई भी जीतकर नहीं पहुंच सकता। सवाल: क्या टिकट मिलेगी आपको? जवाब: यह संगठन और जनता पर निर्भर करता है। हम विकास के आधार पर जनता के बीच जाएंगे और उसी के आधार पर वोट मांगेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजभर बोले- सपा तो भाजपा की B टीम है:दिन में विरोध, रात में योगी से माफी मांगकर कहते हैं- हम आपके साथ
    Next Article
    विधायक आलमबदी बोले- बिना प्रचार भी जीत दिलाती है जनता:मेरी विधानसभा सबसे छोटी, लेकिन जीत बड़ी होती है; गांव-गांव में विकास कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment