Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक प्रदीप शुक्ला बोले- सहजनवा में सभी विकास हुए:40 साल में जो नहीं हुआ, उतना 4 साल में किया; जितना मांगा उससे ज्यादा CM ने दिया

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर की सहजनवा विधानसभा क्षेत्र औद्योगिक विकास के लिहाज से तेजी से उभरता क्षेत्र माना जाता है। यहां स्थित गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में लगातार नई औद्योगिक इकाइयां लग रही हैं। सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ला का दावा है कि उनके कार्यकाल में विकास कामों की रफ्तार काफी तेज हुई है। इसका फायदा सीधे स्थानीय लोगों को मिल रहा है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने अपने चार साल के कार्यकाल, विकास कामों और 2027 के चुनाव को लेकर खुलकर बात की। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: अगर पिछले चार साल देखें तो योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से सहजनवा में जितना विकास हुआ है, वह 40 साल में भी नहीं हो पाता। GIDA में देश के बड़े-बड़े उद्यमी आ रहे हैं और बड़ी कंपनियां स्थापित हो रही हैं। इससे लोगों को रोजगार मिल रहा है। चारों ओर फोरलेन कनेक्टिविटी है और लिंक एक्सप्रेस-वे भी बनकर तैयार है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि मेरी विधानसभा में लगभग 100 प्रतिशत सड़कें बनकर तैयार हो चुकी हैं। सुरगहना और कटका के पुल जैसे कई विकास कार्य हुए हैं। अगर सब गिनाने लगूं तो समय कम पड़ जाएगा। 2017 के पहले यहां कुछ खास विकास नहीं हुआ था। आज क्षेत्र की जनता खुद बदलाव महसूस कर रही है। इसलिए विकास कार्यों के आधार पर मैं अपने कामकाज को 10 में से 10 नंबर दूंगा। सवाल: सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब: कई काम ऐसे हैं जिन्हें मैं महत्वपूर्ण मानता हूं। सबसे पहले ग्रामीण बच्चों के लिए एक स्टेडियम का निर्माण कराया गया, जहां राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई। इसके अलावा सहजनवा में एलीवेटेड फ्लाईओवर को मंजूरी मिल चुकी है। इससे क्षेत्र के यातायात और विकास को बड़ा फायदा होगा। यह विधानसभा के लिए बहुत बड़ी परियोजना है और जल्द ही इसका काम शुरू होगा। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जिसे आप नहीं करा पाए? जवाब: हमारे विधानसभा क्षेत्र में ऐसा कोई काम नहीं है जो स्वीकृत न हुआ हो। हम जितने भी प्रस्ताव देते हैं, मुख्यमंत्री उससे भी ज्यादा काम स्वीकृत करा देते हैं। यह मुख्यमंत्री की प्रिय विधानसभा है, इसलिए यहां विकास कार्य लगातार हो रहे हैं। सवाल: इस बार क्या फिर आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: टिकट देने का फैसला पार्टी नेतृत्व करता है। लेकिन इतना तय है कि 2027 में भाजपा की सरकार बनेगी और योगी आदित्यनाथ तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। सवाल: क्या इस बार भी आपको टिकट मिलेगा? जवाब: यह पूरी तरह पार्टी का निर्णय है। पार्टी जो भी फैसला करेगी, हम उसका पालन करेंगे। सवाल: 2027 में आपका सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी कौन होगा? जवाब: सहजनवा विधानसभा में मेरा कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है। यहां की पूरी जनता भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ है। सवाल: औद्योगिक इकाइयों से स्थानीय लोगों को कितना फायदा मिल रहा है? जवाब: जब उद्योग लगते हैं तो रोजगार भी पैदा होता है। आज 35 से 40 हजार लोग आसपास के जिलों से आकर सहजनवा में रहकर काम कर रहे हैं। इससे स्थानीय बाजार भी बढ़ रहा है। लोग किराए पर मकान दे रहे हैं और व्यापार बढ़ रहा है। अगर गोरखपुर शहर में मकान बनवाएं तो शायद खाली रह जाए, लेकिन सहजनवा में 100 कमरों का फ्लैट भी किराए पर उठ जाएगा। यह भी क्षेत्र के विकास का संकेत है। सहजनवा का विकास लगातार आगे बढ़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में मेटा अलर्ट से बची युवक की जान:इंस्टाग्राम पर लिखा- मैं मरने जा रहा हूं, पुलिस पहुंचने पर मांगी माफी; बोला- गलती हो गई
    Next Article
    विधायक संदीप पटेल बोले- सरकार न होने का मलाल:मेजा में कई बड़े काम नहीं करा पाए, अखिलेश के काम जनता को याद, PDA सरकार बनेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment