Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक संदीप पटेल बोले- सरकार न होने का मलाल:मेजा में कई बड़े काम नहीं करा पाए, अखिलेश के काम जनता को याद, PDA सरकार बनेगी

    2 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज की मेजा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक संदीप पटेल का कहना है कि सरकार में न होने के कारण वह कई बड़े विकास कार्य नहीं करा सके, जिसका उन्हें मलाल है। हालांकि उन्होंने विधायक निधि से क्षेत्र की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया। उनका दावा है कि अखिलेश यादव के कार्यकाल के काम आज भी जनता को याद हैं और इस बार प्रदेश में पीडीए की सरकार बननी तय है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने अपने कामकाज, अधूरे प्रोजेक्ट और आगामी चुनाव को लेकर खुलकर बात की। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: नंबर देना जनता का काम है। जनता ही तय करेगी कि हमें कितना अंक मिलना चाहिए। वर्तमान सरकार ने विकास से कोई खास रिश्ता नहीं रखा। विधायक बनने के बाद मैंने अपनी विधानसभा में जरूरी मुद्दों को उठाया, जैसे सिरसा का पुल और अन्य पुलों का निर्माण। हमारे क्षेत्र में माइनिंग ज्यादा होती है, जिससे प्रदूषण बढ़ा है और कैंसर जैसी बीमारियां भी बढ़ रही हैं। मैंने कैंसर अस्पताल की मांग उठाई, सड़क चौड़ीकरण की बात रखी और कोशिश की कि गांव और गरीब की रोजमर्रा की जरूरतें विधायक निधि से पूरी कर सकूं। सवाल: सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब: सरकार की तरफ से ज्यादा सहयोग नहीं मिला, इसलिए मैंने विधायक निधि से ही काम किए। पानी, बिजली और सड़कों की व्यवस्था बेहतर करने का प्रयास किया। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सुविधाएं बढ़ाईं। गर्मी के समय बिजली और पंखों की समस्या होती थी, उसे दूर करने का काम किया। कुल मिलाकर क्षेत्र की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम किया। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जिसे आप नहीं करा पाए? जवाब: सबसे बड़ा काम सिरसा पुल का था, जिस पर मैंने काफी प्रयास किया। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने इसका शिलान्यास भी किया, लेकिन आज तक उसका काम आगे नहीं बढ़ पाया। आसपास के क्षेत्रों में पुल बन रहे हैं, लेकिन इस पुल पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। मुझे इस बात का दुख है कि मेरी सरकार नहीं थी, इसलिए कई बड़े काम नहीं हो सके। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: टिकट का फैसला हमारे नेता अखिलेश यादव करते हैं। हम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और उनके नेतृत्व में काम कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य प्रदेश में पीडीए की सरकार बनाना है। जनता आज भी 2012 से 2017 के बीच हुए कामों को याद करती है। उस समय 108 एंबुलेंस सेवा, 102 सेवा, 100 पुलिस सेवा, बेरोजगारी भत्ता, विधवा पेंशन, लैपटॉप और साइकिल जैसी योजनाएं चलाई गईं, जिनका लाभ लोगों को मिला। सवाल: क्या आपको इस बार टिकट मिलने का भरोसा है? जवाब: पूरा पीडीए समाज हमारे साथ है। मैं अपनी विधानसभा में लगातार रहता हूं और लोगों के बीच बना रहता हूं। उनके सुख-दुख में शामिल होता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार प्रदेश में पीडीए की सरकार बनेगी और मेजा समेत पूरे यमुनापार में समाजवादी पार्टी मजबूत होकर उभरेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक प्रदीप शुक्ला बोले- सहजनवा में सभी विकास हुए:40 साल में जो नहीं हुआ, उतना 4 साल में किया; जितना मांगा उससे ज्यादा CM ने दिया
    Next Article
    कानपुर बिजली विभाग को मिला "A" ग्रेड:भारत सरकार ने जारी की कंज्यूमर सर्विस रेटिंग, बिजली सप्लाई ग्रेड में भी सुधार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment