Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके ने लगाया प्रताड़ना का आरोप:लखीमपुर खीरी में सिंगाही के निबौरिया में घटना, लखनऊ ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

    17 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के सिंगाही क्षेत्र के ग्राम निबौरिया में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान ग्राम सिधौना निवासी विजय कुमार की पुत्री प्रज्ञा वर्मा के रूप में हुई है। प्रज्ञा का विवाह वर्ष 2017 में ग्राम निबौरिया में हुआ था। मृतका की माता नीलम देवी का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। नीलम देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 मार्च की सुबह करीब 4 बजे फोन पर प्रज्ञा की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत ससुराल पहुंचे और उसे निघासन सीएचसी ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में मंदिर से दानपेटी चोरी, VIDEO:मुंह पर गमछा बांधकर ताला तोड़ा, अंदर घुसा; पेटी चुराकर फरार
    Next Article
    ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर कल होगा रिलीज:रणवीर सिंह का डबल रोल, पांच भाषाओं में 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment