Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाहिता का शव फंदे पर मिला, ससुराली फरार:भाई ने हत्या का आरोप लगाया, 10 साल पहले हुई थी शादी

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव सोमवार को घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम खुशालपुर निवासी 35 वर्षीय अनुपम यादव का शव उसके घर में फंदे पर लटका पाया गया। बताया जा रहा है कि घटना से पहले अनुपम और उसके पति रिंकू यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पति रिंकू का कहना है कि विवाद के बाद वह दवा लेने बाजार गया था। लौटने पर उसने अनुपम को फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद परिजन उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अनुपम मूल रूप से थाना धधर क्षेत्र के ग्राम नगला कोंडरा की रहने वाली थी। उसके भाई पवन ने बताया कि लगभग 10 साल पहले उसकी शादी खुशालपुर निवासी रिंकू यादव से हुई थी। अनुपम के दो बच्चे हैं, जिनमें 7 साल का बेटा नितिन और 5 साल की बेटी शामिल हैं। मायके पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए हैं, जिससे उनकी आशंका और गहरी हो गई है। भाई पवन का स्पष्ट कहना है कि उसकी बहन की हत्या की गई है और वह इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। थाना प्रभारी अनिरुद्ध प्रताप ने बताया कि फांसी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव के नंदौली गांव में युवक ने की आत्महत्या:पेड़ से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    नोएडा में थार चलाने वाले युवक पर FIR:23 फरवरी को ई रिक्शा में टक्कर मारी थी, चार लोग घायल हुए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment