Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव:SSI समेत चार घायल, 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस हमले में एक वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने 13 नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना बुधवार देर शाम बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर-मंडराव मार्ग पर स्थित छोटेलालपुर गांव में हुई। गांव के कुछ लोग सड़क से गुजर रहे राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे और अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे। सूचना मिलने पर सरकंडी चौकी इंचार्ज, उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को ऐसा करने से रोका। इस दौरान कुछ ग्रामीण चौकी इंचार्ज से उलझ गए, जिससे कहासुनी बढ़ गई और विवाद गहरा गया। स्थिति बिगड़ती देख चौकी इंचार्ज ने कोतवाल हेमंत मिश्रा को सूचना दी, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस के पहुंचते ही कुछ ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस पथराव में कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक वृंदावन राय, सरकंडी चौकी इंचार्ज प्रमोद सिंह, सिपाही रामप्रकाश और सिपाही रमाकांत घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपियों में छोटेलालपुर गांव का निवासी मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार भी शामिल है, जो वर्तमान में कौशांबी जनपद में तैनात है। सरकंडी चौकी इंचार्ज प्रमोद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तेज बहादुर, पंकज, मुकेश बीरू, अवनीश और तीन महिलाओं सहित 13 नामजद व्यक्तियों और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ पुलिस लाइन में खेली गई कपड़े फाड़ होली:DJ की थाप पर रंगरूटों ने किया धमाल, SSP, SP ने खूब लगाए ठुमके
    Next Article
    मुरादाबाद में महिला को फोन पर दिया तीन तलाक:पति के खिलाफ पुलिस से की शिकायत, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment