Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में महिला को फोन पर दिया तीन तलाक:पति के खिलाफ पुलिस से की शिकायत, केस दर्ज

    5 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के मंझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर मोहल्ले में एक महिला ने अपने पति पर फोन पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसका पति पहले से शादीशुदा था और उसने यह बात छिपाई थी। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने बताया कि अखबार फैक्ट्री निवासी तस्लीम नामक व्यक्ति ने तीन माह पहले उससे शादी की थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही तस्लीम उस पर गलत काम करने का दबाव बना रहा था। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। तस्लीम मुरादाबाद की एक निजी फैक्ट्री में काम करता है। महिला ने यह भी बताया कि तस्लीम पहले से ही तीन शादियां कर चुका है और उसकी एक पत्नी से तलाक भी हो चुका है। आरोपी ने यह जानकारी पीड़िता से छिपाई थी। पीड़िता ने पति के खिलाफ कोर्ट के माध्यम से मुकदमा भी दर्ज कराया है। इससे नाराज होकर तस्लीम पीड़िता के घर आया और जबरन साथ रहने का दबाव बनाने लगा। महिला के बार-बार मना करने के बावजूद, आरोपी शराब के नशे में उसके घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी देते हुए हंगामा किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी 112 पर कॉल करके पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है। चौकी इंचार्ज प्रबुद्ध कुमार ने बताया कि महिला अपने पति की शिकायत लेकर आई थी, शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव:SSI समेत चार घायल, 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
    Next Article
    कानपुर पुलिस की कपड़ा फाड़ और कीचड़ वाली होली:पुलिस लाइन में फिल्मी गानों पर जमकर नाचे, गुलाल-अबीर लगाकर बधाई दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment