Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वायु सेना के एक मैसेज से पाकिस्तान का छूटा पसीना, भारत ने क्या बड़ा कदम उठा लिया

    3 hours from now

    1

    0

    इतिहास गवाह है। आसमान पर सिर्फ भारतीय वायु सेना का राज है। भारतीय वायु सेना के एक मैसेज से पाकिस्तान का क्यों छूट रहा है पसीना? ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहा युद्ध अब वर्ल्ड वॉर थ्री की तरफ बढ़ चुका है। वहीं दूसरी तरफ अफगान सेना ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर बार-बार हमले कर रही है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर पांच दिनों से युद्ध जारी है। अफगान सेना ने पाकिस्तान की 25 से ज्यादा चौकियों पर कब्जा करने की बात कही है और 100 से अधिक लोगों के मारने का दावा किया है। इन सबके बीच भारत भी चुप नहीं बैठा है। भारतीय वायु सेना ने एक ऐसा संदेश भेजा है जिसके बाद पाकिस्तान की टेंशन बहुत ज्यादा बढ़ गई है। दुनिया में छिड़ी इस युद्ध की स्थिति के बीच भारतीय वायु सेना भी चौकन्नी है। वह भी लगातार भारतीय सीमा पर गिद्ध की निगाह बनाए हुई है। इसे भी पढ़ें: ईरान से चल रही थी जंग, इधर कराची शहर में अमेरिकी फोर्स ने 16 को उड़ाया, मचा हड़कंप!Iभारत ने 5 मार्च से 12 मार्च तक पाकिस्तान की सीमा के दक्षिण सेक्टर के पास भारतीय वायु सेना के बड़े अभ्यास के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र आरक्षित करते हुए नोटम जारी कर दिया है। वैसे तो भारत सरकार इस अभ्यास को नियमित सैन्य अभ्यास बता रही है। लेकिन इस कदम ने इस्लामाबाद की चिंताएं बढ़ा दी हैं। आधिकारिक विमान अधिसूचनाओं के अनुसार यह अस्थाई एयर स्पेस रिजर्वेशन भारतीय वायुसेना के अभ्यास के लिए किया गया है। आमतौर पर ऐसे अभ्यास से पहले यह सूचना दी जाती है ताकि नागरिक हवाई जहाज उस क्षेत्र से दूर रहें और कोई दुर्घटना ना हो। लेकिन इस फैसले ने पाकिस्तान के आकाओं की चिंता बढ़ा दी।इसे भी पढ़ें: US Global Dominance |क्या है ट्रंप का अखंड अमेरिका प्लान |Teh Tak Chapter 4 पाकिस्तान इस समय कई मोर्चों पर व्यस्त है। उसे अफगानिस्तान और ईरान की सीमा पर नजर रखनी पड़ रही है। साथ ही मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के कारण उसे अरब सागर में भी अपनी नौसेना को सतर्क रखना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि भारत की इस घोषणा के बाद पाकिस्तान ने भी अपनी तरफ से अतिरिक्त सैन्य और हवाई संसाधन बॉर्डर पर तैनात कर दिए गए हैं। वह भारत पर नजर रखने के लिए चौकन्ना है। मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक पाकिस्तान की सेना पहले से ही काफी दबाव में काम कर रही है क्योंकि उसे एक साथ कई जगहों पर कई मोर्चों पर सुरक्षा संभालनी पड़ रही है। भारत-पाकिस्तान सीमा का दक्षिणी हिस्सा जो राजस्थान और पाकिस्तान के सिंध इलाके के पास पड़ता है। पहले भी सैन्य अभ्यासों का गवारा है। जब भी दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता है। इस इलाके में गतिविधियां भी बढ़ जाती हैं। 5 से 12 मार्च तक होने वाला यह अभ्यास ऐसे समय हो रहा है जब पश्चिमी एशिया में हालात ठीक नहीं है। वहां चल रहे संघर्षों का असर हवाई यातायात और सैन्य तैयारियों पर भी पड़ा है। ऑपरेशन से दूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच इस तरह के कदम आम हो गए हैं। दोनों देश समय-समय पर सीमा के पास सैन्य अभ्यास करते हैं और उसके लिए हवाई क्षेत्र अस्थाई रूप से बंद करने की सूचना जारी करते हैं। दोनों देश अक्सर अपनी सीमाओं के आसपास सेना अभ्यासों के लिए हवाई क्षेत्रों को सुरक्षित करते हैं। नोटम नोट नोटिस टू एयरमैन जारी करते रहते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अगला ईरानी सुप्रीम लीडर तो और भी खतरनाक है, इधर चीन ने भी चुपके से कर दिया डबल गेम, पलट दिया पूरा खेल
    Next Article
    राज्यसभा चुनाव: भाजपी की दूसरी लिस्ट में 4 नाम:महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, रामदास अठावले, माया चिंतामन इवनाते और रामराव वडकुटे उम्मीदवार

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment