Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्यापारी हत्याकांड- हकीकत जानने निकले सपा नेताओं को रोका:वाराणसी में सिर-चेहरा कूंचकर निकाल ली थीं आंखें, पत्नी-बहन को बंधाया ढांढस

    5 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के व्यापारी मनीष सिंह की मामूली विवाद में पीट-पीटकर हत्या की हकीकत जानने पहुंचे सपा नेताओं की पुलिस से तकरार हो गई। समाजवादी प्रतिनिधिमंडल को गांव में जाने से रोकने पर सपा नेता भिड़ गए, पुलिस ने सभी को आगे जाने से रोक दिया तो सपा नेता सड़क पर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और धरना शुरू कर दिया। भरथरा घमहापुर गांव से 4 किमी पहले ही पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर आगे जाने से रोक रखा है। सपा के धरने के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है और सपा नेता गांव जाने की जिद पर अडे हैं। प्रतिनिधिमंडल में सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, पूर्व पार्षद और मेयर प्रत्याशी ओपी सिंह, सांसद चंदौली के प्रतिनिधि नवीन सिंह बबलू, समेत कई जिले के नेता शामिल हैं। उन्होंने इस कार्रवाई को दमनकारी को पुलिसिया नाकामी पर पर्दा डालने की कोशिश बताया। बता दें कि रविवार रात महिला को कार का धक्का लगने से नाराज मनबढ़ ग्रामीणों ने दोना-पत्तल कारोबारी 36 वर्षीय मनीष सिंह की हत्या कर दी थी। हमलावरों ने उनका सिर और चेहरा कूंचने के बाद आंखें निकाल लीं थीं। मृत कारोबारी के चाचा अरुण कुमार सिंह की तहरीर पर आठ नामजद और सात अज्ञात हत्यारोपियों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं घटना के 5वें दिन भी गांव में पूरे चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। पुलिस से तकरार के बाद परिजनों से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने मृतक मनीष सिंह के घर से करीब 4 किलोमीटर पहले बसनी दर्जीपुर गांव में रोका था। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से नोंकझोंक हुई करीब आधे घंटे तक सपा प्रतिनिधिमंडल बसनी-कुआर मार्ग पर धरने पर बैठा रहा। उसके बाद दोनों तरफ लंबा जाम लगने के बाद हालात बिगड़ते देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र सिंह और एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने सपा प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की और उन्हें आगे जाने की अनुमति दी गई। उसके बाद समाजवादी पार्टी के नेता पैदल ही आगे के लिए निकल मनीष के गांव पहुंचे। पत्नी और बहन ने मांगा एनकाउंटर-बुलडोजर सपा नेताओं ने मनीष की पत्नी और बहन से मुलाकात की। सपा डेलिगेशन परिजनों से मुलाकात में परिजनों का भी कहना है कि आरोपियों का एनकाउंटर हो, घर पर बुलडोजर चले, पत्नी को सरकारी नौकरी और दो करोड़ की सरकारी मदद मिले। पूरा घटनाक्रम जाना और इस हत्याकांड में शामिल लोगों के बारे में भी बात की। पता चला कि जिन परिवारों को मनीष ने नौकरी दी थी वो वारदात में शामिल थे। हालांकि सपा ने पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई को कटघरे में खड़ा करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर अधिवक्ता संघ ने बायलॉज संशोधन प्रस्ताव वापस लिया:कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव पर अधिवक्ताओं का विरोध
    Next Article
    समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया फिर साथ दिखेंगे:‘कपिल के शो में इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद पहली बार साथ नजर आएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment