Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्यापार मंडल कार्यालय पर डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई गई:मिशन शक्ति के तहत महिलाओं का सम्मान, सैकड़ों व्यापारी रहे मौजूद

    14 hours ago

    2

    0

    संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे जिले में उत्साहपूर्वक मनाई जा रही है। इसी क्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके कार्यों को याद किया। कार्यक्रम में 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। पूरे जिले में बाबा साहब की जयंती मनाई जा रही है, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर रहे हैं। अमेठी के गौरीगंज रोड स्थित व्यापार मंडल के जिला कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों से सबको साथ लेकर चलने और अपने कर्मचारियों को परिवार का सदस्य मानने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल, परिक्रमा कनॉजिया, अजय, सोनू कसौधन, विकास, कमल अग्रहरि, दुर्गेश सोनी, पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी, राजू अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि:1944 के 66 जांबाजों को याद किया, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
    Next Article
    महराजगंज में 2 सेकंड में 3 दोस्तों की मौत,VIDEO:तेज रफ्तार बाइक रोडवेज बस से जा टकराई, बारात में शामिल होने जा रहे थे तीनों

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment