Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्यापार मंडल ने की ई-कॉमर्स पर नियंत्रण की मांग:अयोध्या में सपा सांसद के प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन, पीएम से हस्तक्षेप की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में गुरूवार को उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि सांसद अवधेश प्रसाद के आवास पहुंचे। उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पीएम मोदी से फुटकर व्यापारियों के हितों की रक्षा की मांग की। इस दौरान जिला अध्यक्ष कवींद्र साहनी मौजूद रहे। बढ़ते कम्पटीशन और छूट से हो रहा नुकसान ज्ञापन में कहा गया कि ऑनलाइन व्यापार के असंतुलित विस्तार से देश के छोटे व मध्यम व्यापारियों का व्यवसाय गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। वर्षों से स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहे दुकानदार आज अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं। व्यापार मंडल ने तर्क दिया कि असमान प्रतिस्पर्धा, भारी डिस्काउंटिंग और लॉजिस्टिक नेटवर्क के कारण पारंपरिक बाजारों की बिक्री लगातार घट रही है। नियमन और समान अवसर की मांग व्यापारियों ने सरकार से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए स्पष्ट और कड़े नियमन, कर ढांचे में समानता और उपभोक्ता संरक्षण के साथ स्थानीय दुकानों को प्रोत्साहन देने वाली नीतियां बनाने का आग्रह किया। उनका कहना है कि संतुलित नीति से ही रोजगार और स्थानीय व्यापार दोनों सुरक्षित रहेंगे। बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला महामंत्री रमेश चौरसिया, महानगर महामंत्री प्रेमनाथ राय, राजेश मित्तल, अजय मिश्रा, युवा जिला अध्यक्ष सौरभ सरीन, महामंत्री रवि गुप्ता, अंकित जैन, रमेंद्र मोहन मिश्रा, रणजीत सोनकर, विष्णु कुमार, देवेंद्र कुमार ‘कुक्कू’, विनय कुमार पांडे, अरुण साहू, रामजी, मनोज रस्तोगी सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। अयोध्या के बदलते परिदृश्य में व्यापार की चिंता रामनगरी में पर्यटन और विकास परियोजनाओं के विस्तार के बीच स्थानीय बाजारों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। व्यापार मंडल का कहना है कि तीर्थनगरी में बढ़ते आवागमन का लाभ तभी व्यापक होगा, जब स्थानीय व्यापार को समुचित संरक्षण और प्रतिस्पर्धी माहौल मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपनी जनता पार्टी ने यूजीसी एक्ट लागू करने की मांग:उच्च शिक्षा में भेदभाव, छात्र आत्महत्याएं रोकने राष्ट्रपति के नाम ADM को दिया ज्ञापन
    Next Article
    बोलेरो-पिकअप की टक्कर, दो की मौत:संतकबीरनगर में खलीलाबाद स्टेशन जा रहे थे यात्री, 8 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment