Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    VIDEO-इंदौर में इंफोसिस की महिला इंजीनियर को कार से रौंदा...मौत:पेंटहाउस विवाद में दो रहवासी घायल, सोसाइटी में 13 दिन पहले ही शिफ्ट हुई थी

    5 hours ago

    1

    0

    इंदौर में एक शख्स ने इंफोसिस में काम करने वाली महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक (पांडे) को तेज रफ्तार कार से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह 13 मार्च को ही दो बच्चों और पति के साथ यहां रहने आई थी। घटना बुधवार रात लसूड़िया थाना क्षेत्र के एमआर-11 स्थित सागर टाउनशिप के समृद्धि एन्क्लेव की है। घटना में दो और रहवासी घायल हैं। पुलिस ने आरोपी शख्स और उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। विवाद की जड़: रिहाइशी बिल्डिंग में 'Airbnb' का संचालन पुलिस के अनुसार, विवाद बिल्डिंग के पेंटहाउस को लेकर था। आरोपी कुलदीप चौधरी और उसके बेटे ने यहां दो पेंटहाउस खरीदे थे, जिन्हें वे Airbnb एप के जरिए व्यावसायिक रूप से किराए पर दे रहे थे। सोसाइटी के लोग इसका विरोध कर रहे थे, क्योंकि इससे बाहरी लोगों का आना-जाना बढ़ गया था। रविवार को स्थानीय पार्षद ने भी दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बनी। बुधवार रात इसी मुद्दे पर फिर से कहासुनी हुई, जिसके बाद कुलदीप के बेटे ने आपा खो दिया और लोगों को कुचलते हुए कार निकाल दी। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शंपा पाठक को मृत घोषित कर दिया। पूरी वारदात बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंध्र प्रदेश-डंपर से टकराकर बस में आग, 13 जिंदा जले:22 घायल; 3 घंटे में आग पर काबू पाया गया
    Next Article
    KSBKBT 2: नकुल का सरेंडर, कोर्ट में आया चौंकाने वाला मोड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment