Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    VSSD कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी:राष्ट्र निर्माण में साहित्य-पत्रकारिता पर होगी चर्चा, तरुण विजय होंगे मुख्य अतिथि

    1 hour ago

    1

    0

    विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म (VSSD) कॉलेज के हिंदी विभाग ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कॉलेज और हिंदुस्तानी एकेडमी, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में 23 और 24 फरवरी को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी का मुख्य विषय 'समकालीन हिंदी साहित्य एवं पत्रकारिता का राष्ट्र निर्माण में योगदान' है। सोमवार सुबह 11 बजे प्रार्थना सभागार में उद्घाटन समारोह होगा। इसमें पूर्व सांसद और वरिष्ठ पत्रकार तरुण विजय मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. दिलीप वी. सरदेसाई, सीए नीतू सिंह और प्रो. अजीत कुमार सिंह शामिल रहेंगे। इस संगोष्ठी में दिल्ली, लखनऊ, वर्धा और प्रयागराज सहित विभिन्न शहरों से 200 से अधिक विद्वान और शोधार्थी भाग लेंगे। इनमें पद्म श्री विद्या बिंदु सिंह, ओम निश्चल, साहित्यकार बलराम और प्रो. संतोष भदौरिया जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन ने बताया कि यह आयोजन राष्ट्र निर्माण में साहित्य और पत्रकारिता की भूमिका को रेखांकित करने वाली बौद्धिक परंपरा का उत्सव है। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान अकादमिक के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। हाल ही में संपन्न खेल प्रतियोगिताओं में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने 16 स्वर्ण सहित कुल 31 पदक जीते हैं। छात्रा यशी सचान का चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए और शिवानी राजपाल का अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी के रूप में चयन शहर के लिए गौरव का विषय है। खेल सुविधाओं के विस्तार के तहत कॉलेज में 10 विकेट वाली अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी शुरू की गई है, और जल्द ही अंतरराष्ट्रीय मानक का बैडमिंटन इनडोर हॉल भी तैयार होगा। सांस्कृतिक क्षेत्र में, जागरण कॉलेज द्वारा आयोजित 'कलांजलि 2026' में कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। साहिल, दिव्यांशु और कनक की टीम ने क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कीर्ति गुप्ता ने लोक नृत्य, माइम, हिंदी एलोक्यूशन और शास्त्रीय नृत्य में द्वितीय पुरस्कार जीते।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में चुनावी रंजिश में युवक से मारपीट, VIDEO:प्रधान व समर्थकों पर लाइसेंसी बंदूक से हमले का आरोप, केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु
    Next Article
    कानपुर संडे लीग में 3 रोमांचक मैच:कलावती सुपर किंग्स पर पेनल्टी, अंकुल जैन ने लिए 5 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment